1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा राजपूत ने शेयर की शाहिद कपूर की 16 साल पुरानी फोटो, ईशान खट्टर ने किया ऐसा कमेंट

मीरा राजपूत ने शेयर की शाहिद कपूर की 16 साल पुरानी फोटो, ईशान खट्टर ने किया ऐसा कमेंट

 Published : Jun 14, 2019 04:24 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 04:24 pm IST

मीरा कपूर ने शाहिद कपूर की एक 16 साल से अब के ट्रांसफार्मेशन की फोटो शेयर की है। इस कोलाज में एक 'इश्क विश्क' के समय की और एक 'कबीर सिंह' की फोटो है।

Shahid kapoor and Mira Rajput- India TV Hindi
Shahid kapoor and Mira Rajput Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) और मीरा कपूर(Mira Rajput) बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक हैं। बेशक मीरा राजपूत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री ज्वाइन ना की हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। शाहिद और मीरा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। दोनों के दो प्यारे से बच्चे मीशा और ज़ैन भी हैं। जिनकी फोटो शाहिद और मीरा शेयर करते रहते हैं। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शाहिद कपूर की एक 16 साल पुरानी फोटो शेयर की है।

मीरा ने सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर के 16 साल में हुए ट्रांसफार्मेशन की फोटो शेयर की है। यह एक कोलाज है जिसमें एक तरफ शाहिद की 16 साल पहले की और एक तरफ अभी की फोटो लगी हुई है। मीरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 16 year challenge।

जहां मीरा के पोस्ट ने लोगों का अटेंशन ले रखा था वहीं आप शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को कैसे भूल सकते हैं। मीरा के पोस्ट पर ईशान ने भी कमेंट किया। ईशान ने लिखा- खेल खल्लास। फोटो की बात करें तो फैन्स को दोनों फोटो में ज्यादा अंतर नहीं लग रहा है। शाहिद कपूर अभी भी अपनी पहली फिल्म के समय की तरह जवां लगते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। यह तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब सभी को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

'साहो' का टीज़र रिलीज होने पर जमकर नाचे प्रभास के फैन, श्रद्धा कपूर ने शेयर की वीडियो

इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम संजय गुप्ता की गैंगस्टर फिल्म 'मुंबई सागा' में आएंगे नजर, अगले महीने शुरू होगी शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन