1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता के जन्मदिन पर मीरा कपूर ने मीशा के साथ उनकी प्यारी सी तस्वीर की शेयर

पिता के जन्मदिन पर मीरा कपूर ने मीशा के साथ उनकी प्यारी सी तस्वीर की शेयर

 Published : Nov 26, 2018 02:59 pm IST,  Updated : Nov 26, 2018 02:59 pm IST

मीरा राजपूत ने अपने पिता के 60वें जन्मदिन पर अपनी शादी से लेकर अब तक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Mira rajput and shahid kapoor- India TV Hindi
Mira rajput and shahid kapoor Image Source : INSTAGRAM/MIRA RAJPUT

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस को खुद से जुड़ी हर बात सोशल मीडिया के माध्यम से बताती रहती हैं। मीरा अपनी बेटी मीशा और परिवार के बाकि लोगों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही मीरा ने अपने बेटे जैन को लोगों को इंस्टाग्राम के माध्यम से मिलाया था। आज अपने पिता के जन्मदिन पर मीरा ने कुछ फोटोज शेयर की हैं।

पिता के 60वें ज्नमदिन पर मीरा ने अपनी शादी से लेकर अब तक की कई सारी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ ही मीशा और अपने पिता की बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटोज शेयर करते हुए मीरा ने लिखा- पापा 60वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं। आपसे हमने प्यार, प्रार्थना और जिंदगी जीना सीखा है।

इन फोटोज में मीरा की अपने पिता के साथ बॉंडिग नजर आ रही है। 

हाल ही में मीरा सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुई थीं। ऐसा तब हुआ जब मीरा एयरपोर्ट पर जैन और मीशा के साथ थी और उनके साथ बच्चों की 2 नैनी भी चल रही थीं। मीरा की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और वह ट्रोल होने लगीं।

ट्रोल होने का कारण यह भी था कि 2 साल पहले मीरा ने करीना कपूर को टोंट मारा था कि उन्हें गर्व है कि वह घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करती हैं। साथ ही यह भी कहा था कि उनके सामने यह मजबूरी नहीं के लिए बेटी के साथ 1 घंटा बिताकर काम पर चली जाएं।

Also Read:

जब कॉफी विद करण के सेट पर अर्जुन कपूर ने जान्हवी के साथ किया सौतेला व्यवहार

अब लिव इन में रहेंगे अर्जुन और मलाइका, साथ मिलकर खरीदा घर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन