नई दिल्ली: इस समय सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का खुमार सब पर देखने को मिल रहा। हालांकि समीक्षक फिल्म से ज्यादा खुश नहीं दिखे, लेकिन दर्शकों को निर्देशक सूरज बड़जात्या का ‘प्रेम’ खूब पसंद आ रहा हैं। सुनकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘प्रेम रतन..’ के साथ नजर आ रहे हैं। इससे हमारा तात्पर्य मोदी के एक स्पेशल वीडियो से है जो सलमान की फिल्म के अंतराल में दर्शकों को दिखाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान 100 करोड़ क्लब के सुल्तान, आमिर-शाहरुख हैं काफी पीछे
जी हां, पीएम मोदी पर 6 मिनट और 43 सेकेंड का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है जिसका छोटा सा हिस्सा फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया जा रहा है। सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहालनी ने इस वीडियो का निर्माण किया है जिसका नाम है ‘मेरा देश है महान, मेरा देश है जवान’।
खबरों की माने को पहलाज इस वीडियो को समलान खान की फिल्म के साथ रिलीज करने के काफी इच्छुक थे। पहलाज का कहना था, “मैं फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से हूं और सूरज बड़जात्या, जिन्होंने फिल्म प्रेम रतन को बनाया है, के साथ मेरे संबंध काफी अच्छे हैं। तो मैनें उनसे फिल्म के साथ ये वीडियो चलाने का आग्रह किया।” पहलाज ने ये भी साफ किया कि वीडियो को लॉन्च करने के पीछे कोई राजनीतिक मक्सद नहीं था। ये वीडिया केवल मोदी को उनकी उपलब्धियों के लिए सलाम करता है।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो और जानिए सलमान की फिल्म ने कितनी कमाई की हैं-