1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग कर रहीं अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की नई तस्वीर

प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग कर रहीं अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की नई तस्वीर

 Published : Nov 23, 2020 01:23 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 01:23 pm IST

इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने हल्का मेकअप भी किया हुआ है।

anushka sharma new pic- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा ने शेयर की नई तस्वीर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लगातार अपनी नई-नई तस्वीर पोस्ट कर रही हैं। अब उन्होंने पीच रंग की ड्रेस में अपनी एक फोटो शेयर की है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है। देखते ही देखते फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। 

इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने हल्का मेकअप भी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "Hey"

अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी में लगातार 7 दिनों तक कर रहीं शूट, सेट पर हरे रंग के गाउन में हुईं स्पॉट

इससे पहले अनुष्का को शूटिंग करते हुए स्पॉट किया गया था। वो ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। 

बता दें कि भारतीय टीम इस समय आस्ट्रेलिया दौरे पर है जहां उसे तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। कोहली वनडे, टी-20 सीरीज और पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आएंगे। बीसीसीआई ने उन्हें पितृत्व अवकाश की मंजूरी दे दी है।

इससे पहले अनुष्का शर्मा दुबई में विराट कोहली के साथ थीं। विराट वहां आईपीएल मैच 2020 खेलने गए थे। अनुष्का कई बार टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं, जहां से उनकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं। विराट का 32वां जन्मदिन भी दुबई में ही सेलिब्रेट किया गया था। 

अनुष्का और विराट ने 27 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पर नए मेहमान के स्वागत की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि जनवरी 2021 में नया सदस्य आएगा और वो दो से तीन हो जाएंगे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन