1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर आई एमएस धोनी के मैनेजर की प्रतिक्रिया, बताया- बहुत उदास हैं माही

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर आई एमएस धोनी के मैनेजर की प्रतिक्रिया, बताया- बहुत उदास हैं माही

 Published : Jun 15, 2020 10:26 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 10:34 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा बॉलीवुड और उनके फैन्स हैरान और दुखी है। अब महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर ने माही की प्रतिक्रिया भी बताई है।

sushant singh rajput, ms dhoni- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर आई एमएस धोनी के मैनेजर की प्रतिक्रिया Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई हैरान है। बॉलीवुड हस्तियों ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। बॉलीवुड हस्तियों के साथ क्रिकेट जगत की हस्तियों ने भी सुशांत के निधन पर दुख जाहिर किया है। हर किसी को एम एस धोनी की प्रतिक्रिया का इंतजार था लेकिन एम एस धोनी ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया। अब उनके मैनेजर अरुण पांडे ने धोनी का रिएक्शन बताया है। दरअसल पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत काफी क्लोज थे। धोनी के मैनेजर ने बताया कि सुशांत के निधन से एमएस बहुत उदास हैं।

चांद पर जमीन खरीदने वाले बॉलीवुड के पहले स्टार बने थे सुशांत

साल 2016 में एम एस धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत ने धोनी का किरदार प्ले किया था। धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। सुशांत ने धोनी का ऐसा रोल निभाया कि हर कोई हैरान रह गया, उनकी चाल-ढाल और बैटिंग करने का अंदाज सब माही की तरह ही था। सुशांत ने इस रोल को करने के लिए एमएस धोनी के साथ काफी वक्त बिताया था, इसलिए दोनों काफी क्लोज हो गए। धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा- 'हमें यकीन ही नहीं हो रहा है, जो भी हुआ है। मैं अपना दुख बयां करने की स्थिति में नहीं हूं। माही भी बहुत उदास है, यह काफी दुखद घटना है।' 

जब सुशांत ने आखिरी बार किया था एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता का जिक्र- 'लोग बस दूर हो जाते हैं...'

अरुण पांडे ने आगे कहा, 'सुशांत महज 34 साल का था, और इसमें कोई शक नहीं है कि आगे भी उसका करियर शानदार होता।'

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन