1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ''मुन्ना माइकल'' के डायरेक्टर की प्रशंसा करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कही ये बात..

''मुन्ना माइकल'' के डायरेक्टर की प्रशंसा करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कही ये बात..

 Written By: IANS
 Published : Oct 15, 2016 04:00 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 04:00 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगामी फिल्म 'मुन्ना माइकल' के निर्देशक सब्बीर खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह किसी भी चीज के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देते हैं.

nawaz and sabbir- India TV Hindi
nawaz and sabbir

मुंबई:  बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगामी फिल्म 'मुन्ना माइकल' के निर्देशक सब्बीर खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह किसी भी चीज के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देते हैं। नवाजुद्दीन ने कहा, "सब्बीर व्यावसायिक फिल्में बनाते हैं, लेकिन वह विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देते हैं। वह चाहते हैं कि फिल्म बिल्कुल वास्तविक लगे।"

फिल्म में नवाजुद्दीन अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नवोदित अभिनेत्री निधि अग्रवाल के साथ नजर आएंगे। इसकी कहानी एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका आदर्श पॉप स्टार माइकल जैक्सन हैं।

उन्होंने कहा,"फिल्म में डांस के अलावा, रोमांस भी है। मैं रोमांटिक हीरो का किरदार निभाना चाहता हूं।"

विकी रजानी द्वारा निर्देशित 'मुन्ना माइकल' में नवाजुद्दीन अलग तरह के अंदाज में दिखाई देंगे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन