1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

 Published : Nov 03, 2020 10:49 am IST,  Updated : Nov 03, 2020 10:51 am IST

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी।

नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवाह शाह हुए कोरोना वायरस से संक्रमित- India TV Hindi
नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवाह शाह हुए कोरोना वायरस से संक्रमित Image Source : INSTAGRAM/THEREALVIVAANSHAH

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हाल में ही वह मीरा नायर की वेब सीरिज  'ए सूटेबल ब्वाय'  में नजर आए थे। जिसमें राम कपूर , ईशान खट्टर, तब्बू जैसे किरदार नजर आए थे।  

टाइम्स ऑफ इंडिया  की रिपोर्ट के अनुसार विवान शाह ने इस बात की खुद जानकारी दी हैं कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। फिलहाल वह आइसोलेशन में हैं और उनका ट्रीटमेंट जारी है। 

VIDEO: शाहरुख खान के रंग में रंगा दुबई का 'बुर्ज खलीफा', तस्वीर शेयर कर किंग खान ने कही ये बात

विवान के करियर की बात करें तो हैप्पी न्यू ईयर, सात खून माफ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं अब वह जल्दी ही 'कबड्डीवाला: द क्वाइन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाएंगे। विवान ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि हम रोजाना अपनी लाइफ में हाथ गाड़ी खींचने वालों को देखते है लेकिन सही मायनों में इसकी बारीकियां, बॉडी लैग्वेंज आदि सबकुछ स्टडी और अवलोकन से आचा है।

मुंबई में इस एक चीज को मिस कर रही हैं कंगना रनौत, तस्वीर शेयर कर खुद खोला राज

आपको बता दें कि कोरोना वायरस भारत में तेजी से अपने पांव पसार चुका है। जिससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। विवान से पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या के अलावा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, श्वेता तिवारी, प्रिंसर नरुला, हर्षवर्धन राणे, हिमांशी खुराना जैसे कई स्टार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन