1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल की बहन से NCB करेगी पूछताछ

ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल की बहन से NCB करेगी पूछताछ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 06, 2021 10:07 am IST,  Updated : Jan 06, 2021 10:11 am IST

ड्रग्स केस की जांच में एनसीबी मुंबई ने अर्जुन रामपाल की बहन मिस कोमल रामपाल को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल की बहन से NCB करेगी पूछताछ- India TV Hindi
ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल की बहन से NCB करेगी पूछताछ Image Source : INSTAGRAM/RAMPAL72

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के बाद उनकी बहन कोमल रामपाल को आज 11 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) तलब करेगी। एनसीबी ने अभिनेता की बहन को ड्रग के एक मामले में पूछताछ के लिए समन किया था। आपको बता दें कि अभी तक ड्रग मामले को लेकर एनसीबी कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों को पूछताछ कर चुकी है।

दिसंबर में अर्जुन रामपाल के घर छापे के दौरान प्रतिबंधित गोलिया मिली थी। जिसके बाद वह एनसीबी अधिकारियों  के घेरे में आ गए थे। उनकी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर रणवीर ने शेयर की एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर, कहा- मेरी गुड़िया

एजेंसी ने ड्रग से संबंधित मामले में उनके ऑस्ट्रेलियाई दोस्त पॉल बार्टेल को गिरफ्तार करने के बाद अभिनेता से पूछताछ की थी।

बार्टेल कथित रूप से ड्रग पेडलर एगिसियलोस डेमेट्रीड्स के साथ नियमित संपर्क में थे, जिसे एनसीबी ने अक्टूबर में गिरफ्तार किया था। एगिसियलोस रामपाल की लिव-इन पार्टनर गैब्रिएल के भाई हैं।

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' की शूटिंग शुरू, तस्वीर शेयर करके दी जानकारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन