1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीना गुप्ता ने परफेक्ट डेट के अपने आइडिया का खुलासा किया

नीना गुप्ता ने परफेक्ट डेट के अपने आइडिया का खुलासा किया

 Published : Dec 14, 2020 08:09 pm IST,  Updated : Dec 14, 2020 08:10 pm IST

अभिनेत्री को वेब शो 'डेटिंग दिज डेज' में डेटिंग के बारे में बातचीत करते हुए देखा जाएगा। इस शो में सान्या मल्होत्रा, कीर्ति कुल्हारी, सुमुखी सुरेश, सुशांत दिग्विकर और मानवी गगरू जैसे सितारे भी दिखाई देंगे और डेटिंग के दौरान विभिन्न बाधाओं और चुनौतियों के बारे में बात करेंगे।

नीना गुप्ता ने परफेक्ट डेट के अपने आइडिया का खुलासा किया- India TV Hindi
नीना गुप्ता ने परफेक्ट डेट के अपने आइडिया का खुलासा किया Image Source : INSTAGRAM/NEENAGUPTA

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का कहना है कि एक परफेक्ट डेट वर्जन वह है जहां वह अपनी पसंद की कोई भी चीज खा और पी सकती हैं। नीना ने कहा, "(परफेक्ट डेट पर मेरे विचार) ऐसा कोई, जो मुझे कैंडल लाइट डिनर के लिए बहुत खूबसूरत जगह पर ले जाएगा और हम कई चीजों के बारे में बात करेंगे। मुझे क्या खाना या पीना है, जो कुछ चाहिए, उसे ऑर्डर करने में सक्षम हो सकूं। वह मेरा परफेक्ट डेट है।"

मसाबा गुप्ता ने आलिया भट्ट, सोनी राजदान और मां नीना गुप्ता संग शेयर की तस्वीर, फिर किया तस्वीर से जुड़े राज का खुलासा

अभिनेत्री ने जेनरेशन गैप (दो पीढ़ियों के बीच की दूरी) के बारे में भी कहा, उनका मानना है कि शुरुआत दोनों पक्षों की ओर से जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "आज के माता-पिता का पालन-पोषण एक निश्चित तरीके से किया गया है और उनकी मानसिकता को बदलना बहुत आसान नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि समय आ गया है जब आपको उनसे बात करनी होगी। आप सफल नहीं हो सकते हैं लेकिन शुरुआत करनी होगी।'

फरदीन खान का बदला हुआ लुक देख फैंस रह गए हैरान, 10 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने की खबरें तेज

अभिनेत्री को वेब शो 'डेटिंग दिज डेज' में डेटिंग के बारे में बातचीत करते हुए देखा जाएगा। इस शो में सान्या मल्होत्रा, कीर्ति कुल्हारी, सुमुखी सुरेश, सुशांत दिग्विकर और मानवी गगरू जैसे सितारे भी दिखाई देंगे और डेटिंग के दौरान विभिन्न बाधाओं और चुनौतियों के बारे में बात करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन