1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने शेयर की बेटे रणबीर की सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलते हुए तस्वीर, लिखा- काश सभी बीमारियों को दूर फेंकने की पॉवर होती

नीतू कपूर ने शेयर की बेटे रणबीर की सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलते हुए तस्वीर, लिखा- काश सभी बीमारियों को दूर फेंकने की पॉवर होती

 Published : Apr 17, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 01:51 pm IST

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें रणबीर कपूर और सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

neetu kapoor ranbir kapoor and sachin tendulkar- India TV Hindi
नीतू कपूर ने शेयर की रणबीर और सचिन तेंदुलकर की फोटो Image Source : INSTAGRAM

नीतू कपूर अक्सर बेटे रणबीर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज उन्होंने रणबीर की सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलते हुए पुरानी फोटो शेयर की है। दोनों  फोटो में क्रिकेट खेलते हुए बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

नीतू कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- काश हमारे पास पॉवर होती कि हम सारी बीमारियां, तनाव और वायरस को इस ग्रह से बाहर फेंक बाते।

फोटो में रणबीर और सचिन दोनों ही ग्रे कलर की शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने हाथ में बैट पकड़ रखा है और रणबीर कैमरा की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। रणबीर कपूर की फिल्म संजू देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके उनकी एक्टिंग की तारीफ की थी। 

आपको बता दें रणबीर कपूर इस समय लॉकडाउन में आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। दोनों ने हाल ही में दोनों एक शॉर्ट फिल्म फैमिली में नजर आए थे। यह शॉर्ट फिल्म कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए बनाई गई थी। आलिया और रणबीर ने घर में ही एक-दूसरे का शूट किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन