1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरी बार मां बनने जा रहीं नेहा धूपिया का हुआ 'खुफिया' बेबी शॉवर

दूसरी बार मां बनने जा रहीं नेहा धूपिया का हुआ 'खुफिया' बेबी शॉवर

 Published : Sep 01, 2021 12:36 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 04:33 pm IST

नेहा धूपिया दूसरी बार मां बनने जा रही हैं इस खुशखबरी का ऐलान कुछ समय पहले ही एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हुआ था। एक बार फिर से उन्होंने बेबी शॉवर की तस्वीरों से सभी को सरप्राइज कर दिया।

neha dhupia- India TV Hindi
दूसरी बार मां बनने जा रहीं नेहा धूपिया का हुआ 'खूफिया' बेबी शॉवर Image Source : INSTAGRAM/NEHA DHUPIA

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके अभिनेता-पति अंगद बेदी जल्द ही अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने वाले हैं। उन्होंने इस खुशखबरी का ऐलान कुछ समय पहले ही एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ की थी। एक बार फिर से उन्होंने बेबी शॉवर की तस्वीरों से सभी को सरप्राइज कर दिया।

सोहा अली खान के साथ-साथ अन्य दोस्तों ने दूसरी बार मां बनने जा रही नेहा धूपिया को इस खास मौके पर चकित कर दिया।

इसके साथ, उन्होंने एक इमोशनल नोट साझा करते हुए लिखा, "मुझे नहीं पता था कि आज का दिन इस तरह से निकलेगा... सबसे प्यारी 'सरप्राइज़' बेबी शॉवर। और इस तरह सभी लड़कियों ने अपनी खुफिया धूपिया को पकड़ ही लिया।" 

बीते दिनों अंगद बेदी ने नेहा धूपिया संग फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। अंगद ने फोटो कैप्शन में लिखा- 'मेरी ताकत के स्तंभ को हैप्पी बर्थडे। आपको सिर्फ 27 अगस्त को ही जश्न मनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जीवन भर हर रोज मनाया जाना चाहिए। वाहेगुरु आपको वो सब कुछ दें, जिसकी आप कामना करती हैं। और भी बहुत कुछ। सिर ऊंचा करके आगे बढ़ते रहिए। मैं इस जीवन में आपकी अद्भुत यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा हूं.. मैं आशा करता हूं कि हम आने वाले सालों को एक साथ में यादगार बनाएंगे। मैं हमेशा आपका हाथ पकड़ूंगा। आप जैसी हैं, वैसी ही वास्तविक रहें। आई लव यू मेहर की मां।' 

बता दें कि नेहा ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। नेहा ने अभिनेता-पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ एक तस्वीर अपलोड की थी। तस्वीर में अपना बेबी बंप पकड़े हुए, अभिनेत्री ने तस्वीर को कैप्शन दिया था: "हमें एक कैप्शन के साथ आने में 2 दिन लगे। हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे, वो था, थैंक यू, गॉड। हैशटैग वाहेगुरु मेहर करे।"

अंगद और नेहा दो साल की मेहर धूपिया बेदी के माता-पिता हैं। इस जोड़े ने 2018 में दिल्ली में शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन