1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा धूपिया ने जताई इच्छा, करना चाहती हैं इनके साथ काम

नेहा धूपिया ने जताई इच्छा, करना चाहती हैं इनके साथ काम

 Published : Dec 27, 2016 06:53 pm IST,  Updated : Dec 27, 2016 06:53 pm IST

हाल ही में ऑडियो टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा' होस्ट करने वाली अभिनेत्री-निर्माता नेहा धूपिया का कहा है कि वह सुपरस्टार...

neha- India TV Hindi
neha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई ‘दंगल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए दर्शकों और समीक्षकों के साथ सिनेमा जगत की हस्तियों ने इस फिल्म को खूब सराहा है। हाल ही में ऑडियो टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा' होस्ट करने वाली अभिनेत्री-निर्माता नेहा धूपिया का कहा है कि वह सुपरस्टार आमिर खान के साथ काम करना चाहेंगी। अपने प्रशंसकों से ट्विटर पर बात करने के दौरान उन्होंने यह बात कही। एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या आप आमिर के साथ काम करना चाहेंगी?

इसे भी पढ़े:-

इसके जवाब में नेहा ने कहा, "कभी भी! आमिर खान की फिल्में अद्भुत होती हैं। मैं जरूर उनकी फिल्म का हिस्सा बनना चाहूंगी।" अभिनेत्री विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। दूसरे प्रशंसक ने ट्विटर पर फिल्म अभिनेत्री से पूछा कि वह आलोचनाओं को कैसे संभालती हैं?

इसके जवाब में नेहा ने कहा, "जब यह रचनात्मक होती है, मैं इनसे सीखती हूं और जब यह दुर्भावनापूर्ण हो तो इससे बचती हूं।"

नेहा इसके पहले अपनी फिल्म 'मोह माया मनी' में नजर आईं थीं। उनकी इस फिल्म को मुनीश भारद्वाज ने निर्देशित किया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन