1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा कक्कड़ की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, मांग भरते नजर आए रोहनप्रीत

नेहा कक्कड़ की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, मांग भरते नजर आए रोहनप्रीत

 Published : Oct 24, 2020 11:27 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 01:26 am IST

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

Rohanpreet Singh and Neha Kakkar- India TV Hindi
Rohanpreet Singh and Neha Kakkar Image Source : INSTAGRAM/NEHEART_MOURUSHI

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में रोहनप्रीत नेहा की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आए। नेहा कक्कड़ ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है, जबकि रोहनप्रीत ने भी मैचिंग आउटफिट पहना है। तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

रोहनप्रीत की हुईं नेहा कक्कड़, भाई-बहन ने शादी से पहले का शेयर किया वीडियो और तस्वीरें

नेहा की शादी की इस तस्वीर के अलावा जयमाल का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में पहले नेहा रोहनप्रीत को जयमाल पहना रही हैं जिसके बाद रोहनप्रीत नेहा को जयमाल पहना रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में दोस्तों और रिश्तेदारों की तालियों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दे रही है। 

Watch: एक-दूजे के हुए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह, शादी का वीडियो आया सामने

अब जरा ये वीडियो देखिए। ये वीडियो गुरुद्वारे के अंदर का है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ रिश्तेदार भी गुरुद्वारे में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

जयमाल और फेरों के अलावा सगाई का भी वीडियो आ गया है। इस वीडियो में नेहा रोहनप्रीत के संग डांस फ्लोर पर हैं। जहां पर नेहा रोहनप्रीत को सगाई की अंगूठी पहनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए हैं जबकि रोहनप्रीत कोट पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। 

इसके अलावा नेहा कक्कड़ की कुछ और तस्वीरें भी आई हैं। इन तस्वीरों में वो रोहनप्रीत के संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। देखिए इन तस्वीरों को...

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन