1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इश्क में मरजावां' के सेट पर निया शर्मा हुईं घायल, कुत्तों ने किया हमला

'इश्क में मरजावां' के सेट पर निया शर्मा हुईं घायल, कुत्तों ने किया हमला

 Published : Nov 29, 2018 04:26 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 04:26 pm IST

'इश्क में मरजावां' के सेट पर निया शर्मा पर कुत्तों ने अटैक कर दिया।

 Nia Sharma- India TV Hindi
Nia Sharma Image Source : INSTAGRAM/NIASHARMA90

कुछ महीने पहले 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की एक्ट्रेस रीना अग्रवाल को सेट पर कुत्ते ने काट लिया था। इस वजह से उनके आंख के नीचे गंभीर चोट आई थी और उन्हें यह शो छोड़ना भी पड़ा था। अब निया शर्मा भी कुत्ते के अटैक का शिकार बनी हैं। 'इश्क में मरजावां' के सेट पर निया पर कुत्तों ने हमला किया, लेकिन उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। उनके हाथ और घुटनों पर थोड़ी सी खरोंच आई है।

निया ने स्पॉटबॉय को कहा- ''मैं गिरी और मेरे हाथ और घुटनों पर खरोंच आ गई और तभी एक कुत्ता मुझ पर कूद पड़ा। मुझे इंजेक्शन लेना पड़ा।''

दरअसल, निया और अलीशा पन्वर जिस सीन की शूटिंग कर रहे थे, उसमें दोनों को खुद को चार जंगली कुत्तों से बचाना था, लेकिन यह सीन निया के लिए ट्रेजडी बन गई। जब निया अकेले शूट कर रही थीं, तब वह स्पीड में दौड़ रही थीं और तभी वह गिर गईं और पीछे से एक कुत्ते ने उन पर अटैक कर दिया। वह प्रशिक्षित कुत्ते थे इसलिए उन्होंने निया को काटा नहीं, लेकिन बुरी तरह खरोंच दिया। हमले के बाद निया रो पड़ीं और सीधे वैनिटी वैन में चली गईं।

इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन दिया और उस सीन को निया के बॉडी डबल ने पूरा किया। हालांकि बाद में निया ने अपनी शूटिंग पूरी की।

Also Read:

2.0 Movie Review विजुअल ट्रीटमेंट के साथ एक अच्छा मैसेज दे रही है अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म

परदे पर आने से पहले ही रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2.0 ने बाहुबली और एवेंजर को छोड़ा पीछे, 10 लाख टिकट बिके

2.0 मूवी: जानिए फिल्म की रिलीज डेट, स्टार कास्ट के साथ देखें इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन