1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Twisted: निया शर्मा का लेस्बियन लिपलॉक वायरल, विक्रम भट्ट की वेबसीरीज के लिए दिए बोल्डसीन

Twisted: निया शर्मा का लेस्बियन लिपलॉक वायरल, विक्रम भट्ट की वेबसीरीज के लिए दिए बोल्डसीन

 Published : May 07, 2017 09:20 am IST,  Updated : May 07, 2017 09:21 am IST

टीवी सीरियल जमाई राजा से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी अभिनेत्री निया शर्मा विक्रम भट्ट की नई वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

nia- India TV Hindi
nia

मुंबई: टीवी सीरियल जमाई राजा से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी अभिनेत्री निया शर्मा विक्रम भट्ट की नई वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। टीवी में संस्कारी बहू बनने वाली निया ने इस वेबसीरीज में काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। विक्रम भट्ट की इस वेब सीरीज में निया अपनी को-स्टार ईशा शर्मा के साथ लिपलॉक करती नजर आ रही हैं। निया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। निया ने सिर्फ ईशा के साथ ही नहीं अपने मेल कोस्टार के साथ भी बेहद बोल्ड अवतार में दिख रही हैं। 

nia
nia

मर्डर मिस्ट्री पर आधारित इस वेब सीरीज में निया आलिया नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज में ईशा शर्मा डॉक्टर जारा खान का किरदार निभा रही हैं। दोनों दोस्त हैं और बात करते-करते दोनों करीब आ जाती हैं और फिर दोनों के बीच लिपलॉक को हो जाता है। बोल्ड सीन करने पर निया का कहना है कि यह स्क्रिप्ट की मांग थी, और इस तरह के सीन करने में उन्हें कोई हिचक नहीं है।  

nia
nia

आपको बता दें निया एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब पा चुकी हैं। असल जिंदगी में भी निया अक्सर अपने बोल्ड अवतार के लिए चर्चा में रहती हैं। 

आगे की स्लाइड में देखिए निया का हॉट अवतार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन