1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजीव कपूर की नहीं होगी चौथे की रस्म, करीना कपूर ने बताई वजह

राजीव कपूर की नहीं होगी चौथे की रस्म, करीना कपूर ने बताई वजह

 Published : Feb 10, 2021 11:30 am IST,  Updated : Feb 10, 2021 11:30 am IST

बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का बीते मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वहीं करीना कपूर ने सोशल मीडिया में बताया कि उनके चौथे की रस्म नहीं की जाएगी।

राजीव कपूर की नहीं होगी चौथे की रस्म, करीना कपूर ने बताई वजह- India TV Hindi
राजीव कपूर की नहीं होगी चौथे की रस्म, करीना कपूर ने बताई वजह Image Source : INSTAGRAM/SOURIRE.HEALTHPRODUCTS/

बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का बीते मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। मंगलवार को  अचानक एक्टर तो हार्टअटैक आया और उन्हें बड़े रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद विधि-विधान के साथ एक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। वहीं करीना कपूर ने बताया कि उनके चाचा राजीव के चौथे की रस्म नहीं की जाएगी। 

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'वर्तमान महामारी परिस्थितियों के कारण, सुरक्षा कारणों से स्वर्गीय श्री राजीव कपूर के लिए कोई चौथा आयोजन नहीं किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। पूरा राज कपूर परिवार आपके दुख का हिस्सा है।'

राजीव कपूर की नहीं होगी चौथे की रस्म, करीना कपूर ने बताई वजह
Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHANराजीव कपूर की नहीं होगी चौथे की रस्म, करीना कपूर ने बताई वजह

नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम में पोस्ट डालकर चौथे की रस्म ना होने की बात कही

वहीं करीना ने राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'टूटे लेकिन मजबूत'

राजीव कपूर के निधन से शोक में बॉलीवुड, नीतू कपूर से करीना कपूर तक ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि कपूर खानदान में पिछले साल चिंटू के नाम से मशहूर ऋषि कपूर के निधन से अभी परिवार उबरा नहीं था कि राजीव कपूर की मौत ने उसे गमजदा कर दिया है। कपूर खानदान में गम का माहौल है और बॉलीवुड में भी ये खबर तेजी से फैली जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब शोक व्यक्त कर रहे हैं।

बॉलीवुड में अपने उपनाम चिम्पू से जाने जाने वाले राजीव ने राजकपूर की 1985 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी की सह-भूमिका से फेमस हुए थे।

बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का निधन, फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से हुए थे मशहूर

राजकपूर ने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के लिए 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी शानदार फिल्म बनाई थी। इस फिल्म से राजीव कपूर घर घर में फेमस हो गए थे। इसके बाद उनकी  कई फिल्में जैसे एक जान है हम, प्रेम ग्रंथ, हम तो चले परदेश, शुक्रिया आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन