1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'ट्रैप्ड' में नहीं होगा इंटरवल

फिल्म 'ट्रैप्ड' में नहीं होगा इंटरवल

 Published : Mar 11, 2017 08:21 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 08:21 pm IST

राजकुमार राव की फिल्म 'ट्रैप्ड' में इंटरवल नहीं होगा...

rajkumar rao- India TV Hindi
rajkumar rao Image Source : PTI

 

नई दिल्ली: राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'ट्रैप्ड' अगले शुक्रवार (17 मार्च) को रिलीज होगी। इस फिल्म में इंटरवल नहीं होगा। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो कुछ दिनों के लिए एक ऐसे घर में फंस जाता है, जहां, खाना, पानी, बिजली और बाहरी दुनिया से संपर्क का कोई जरिया नहीं होता।

फिल्म को रोमांचक बनाने के लिए फैंटम फिल्म्स ने इसे बिना किसी इंटरवल के रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि उनकी कोशिश है कि बिना इंटरवल की इस फिल्म में लोग अंत तक कुर्सियों से नहीं हिल पाएं।

फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने बताया, "ट्रैप्ड एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो एक अपार्टमेंट में बंद हो जाता है जहां उसके पास खाने के लिए कुछ नहीं होता, पीने के लिए पानी नहीं होता और बिजली भी नहीं होती।"

उन्होंने कहा, "इसे बिना इंटरवल देखने में मजा आएगा। लोगों को मनोरंजन में कोई रुकावट नहीं होगी और उन्हें एक अच्छा रोमांचक अनुभव प्राप्त होगा। मैं खुश हूं और फिल्म के प्रदर्शन से जुड़े सहयोगियों का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस बात के लिए हामी भरी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन