1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, यूट्यूब ग्लोबल चार्ट में बना नंबर वन

'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, यूट्यूब ग्लोबल चार्ट में बना नंबर वन

 Published : Jul 24, 2018 02:24 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 02:29 pm IST

सत्यमेव जयते का गाना दिलबर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। यह गाना नोरा फतेही और जॉन अब्राहम पर फिल्माया गया है। गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है। यह गाना 3 जुलाई को रिलीज हुआ है और तब से नए रिकॉर्ड बना रहा है।

DILBAR, Satyameva Jayate, John Abraham Nora Fatehi, Tanishk...- India TV Hindi
DILBAR, Satyameva Jayate, John Abraham Nora Fatehi, Tanishk B, Neha Kakkar

नई दिल्ली: सत्यमेव जयते का गाना दिलबर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। यह गाना नोरा फतेही और जॉन अब्राहम पर फिल्माया गया है। गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है। यह गाना 3 जुलाई को रिलीज हुआ है और तब से नए रिकॉर्ड बना रहा है। पहले इस गाने ने 24 घंटे के अंदर 10 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो किसी भी इंडियन सॉन्ग के साथ नहीं हुआ था। फिर ये गाना टॉप टेन ग्लोबल यूट्यूब चार्ट में जगह बनाने में कामयाब हुआ। अब तो इसने कमाल ही कर दिया। गर्ल्स लाइक यू जैसे गानों को पीछे करके इस गाने ने ग्लोबल यूट्यूब चार्ट में नंबर वन पर जगह बना ली।

नोरा को जब इस बारे में पता चला तो वो बहुत खुश और उत्साहित हुईं। उन्होंने कहा- मेरे लिए ये ये सपना सच होने जैसा है। मैंने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि मेरे करियर मं ऐसा भी हो सका है। इसके लिए मैं अपने सभी फैंस और ऑडियंस को थैंक्स कहना चाहती हूं जो नॉनस्टॉप इस गाने को सुन रहे हैं और प्यार दे रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं और पूरी टीम को गले लगाना चाहती हूं। क्योंकि सभी की मेहनत का फल हमें मिल रहा है। मैं भविष्य में भी ऐसा कुछ करूंगी जिससे सभी को गर्व हो।

इस गाने के साथ नेहा कक्कड़ भी यूट्यूब की टॉप सिंगर की लिस्ट में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं, देखिए ट्वीट में उनकी खुशी।

और जब उनके ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने उन्हें बधाई दी तो देखिए उन्होंने क्या रिप्लाई दिया।

बता दें, सत्यमेव जयते 15 अगस्त को रिलीज होगी। जॉन अब्राहम की इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से होगी।

देखिए ये गाना...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन