तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बांग्ला एक्ट्रेस नुसरत जहां ने इसी साल जून में कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ शादी रचाई है। नुसरत जहां आए दिन अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नुसरत ने शादी की फोटो शेयर की थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। एक बार फिर से नुसरत ने अपनी 'संगीत सेरेमनी' की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। इस फोटो में नुसरत और निखिल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
Related Stories
नुसरत ने अपनी संगीत के दिनों को याद करते हुए ये फोटो शेयर की और लिखा- मेरी जिंदगी के हसीन पल...

संगीत सेरेमनी में निखिल जैन ने नुसरत को प्रपोज भी किया। साथ में डांस करते हुए दोनों बेहद खूबसूरत नजर आएं।

बता दें कि नुसरत जहां कि लेविश शादी तुर्की के बोडरम में हुई थी। नुसरत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया बहुच वायरल हुई थी यह फोटो लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई थी। इसे लोग शेयर कर रहे थे।

नुसरत उस समय सुर्खियों में आईं जब वो चुनाव जीतने के बाद बतौर सांसद शपथ लेने संसद पहुंची और उस दौरान नुसरत ने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने हुई थीं, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। हालांकि, नुसरत ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
{img-13914}
बीते दिनों नुसरत जहां ने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन एन्जॉय किया। साथ ही उन्होंने फोटो भी शेयर की और शादी के बाद ये उनकी पहली राखी थी।

निखिल की बात करें तो वे एंटरप्रेन्योर हैं और टेक्सटाइल बिजनेस चलाते हैं। नुसरत और निखिल काफी समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की।
ये भी पढ़ें:
अमिताभ बच्चन और कपिल शर्मा ने किया अपनी पहली कमाई का खुलासा
करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' की पूरी स्टारकास्ट का वीडियो आया सामने
फिर विवादों में अनुराग कश्यप का 'सेक्रेड गेम्स 2', इस सीन से गुस्साए BJP के नेता ने दर्ज कराई FIR