1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो वायरल, राजकुमार राव संग मस्ती भरे मूड में आए नजर

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो वायरल, राजकुमार राव संग मस्ती भरे मूड में आए नजर

 Published : Sep 15, 2020 09:08 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 09:08 pm IST

 श्वेता ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता राजकुमार के साथ सुशांत का एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें राजकुमार माइक पर बात करते हुए, जबकि सुशांत बच्चों की तरह हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो वायरल- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो वायरल Image Source : SHWETA SINGH KIRTI INSTAGRAM

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में सुशांत राजकुमार राव के साथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने मंगलवार को शेयर किया है। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता राजकुमार के साथ सुशांत का एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें राजकुमार माइक पर बात करते हुए, जबकि सुशांत बच्चों की तरह हंसते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सुशांत की पहली फिल्म 'काय पो छे' के दिनों का हो सकता है।

श्वेता ने अपने इस पोस्ट के साथ लिखा, "कितनी मनमोहक मुस्कान है।"

सुशांत सिंह राजपूत केस: जानिए क्यों सेशंस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज की

हाल ही में श्वेता ने साझा किया कि हैशटैगप्लांट्स4एसएसआर अभियान के तहत दुनियाभर में एक लाख से अधिक की संख्या में पेड़ लगाए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों द्वारा पौधरोपण किए जाने के वीडियो भी साझा किए।

सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत के मामले के मुख्य आरोपी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन