1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मदर्स डे पर अक्षय कुमार ने शेयर की मां संग तस्वीर, लिखा- आपके आशीर्वाद के बिना मैं कुछ नहीं

मदर्स डे पर अक्षय कुमार ने शेयर की मां संग तस्वीर, लिखा- आपके आशीर्वाद के बिना मैं कुछ नहीं

 Published : May 10, 2020 03:58 pm IST,  Updated : May 10, 2020 04:03 pm IST

अभिनेता अक्षय कुमार ने मां के साथ तस्वीर पोस्ट करके खूबसूरत मैसेज लिखा है। अक्षय कुमार के साथ तस्वीर में उनकी बहन भी नजर आ रही हैं।

मदर्स डे पर अक्षय...- India TV Hindi
मदर्स डे पर अक्षय कुमार ने शेयर की मां संग तस्वीर Image Source : INSTAGRAM- AKSHAY KUMAR

मुंबई: आज मदर्स डे और हर कोई अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहा है। बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर मां संग तस्वीर शेयर कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी मां संग तस्वीर शेयर करके मां को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं। आज भी इस उम्र में भी, आप केवल ऐसी हैं जिसका हाथ मेरे सिर पर होता है तो मुश्किल समय में भी मैं अच्छा महसूस करता हूं। मुझे पता है कुछ भी नहीं बदला है, मैं आपके आशीर्वाद के बिना कुछ नहीं कर सकता हूं।

अक्षय कुमार की तस्वीर में उनके साथ उनकी बहन भी नजर आ रही हैं। देखिए पोस्ट-

कोरोना वायरस की वजह से इस बार सभी घर पर हैं और घर में ही मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें, अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस की जंग में पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान किए हैं। अक्षय कुमार ने 3 करोड़ रुपये बीएमसी को भी दान किए और इसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को भी 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने ऑफिशियल अकाउंट से इस बात की जानकारी दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन