1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राज कपूर के 94वें जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

राज कपूर के 94वें जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

 Published : Dec 14, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 03:50 pm IST

राज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें।

raj kapoor- India TV Hindi
raj kapoor Image Source : INSTAGRAM

आवारा, श्री 420, मेरा नाम जोकर जैसी फिल्में बनाने वाले राज कपूर(Raj kapoor) की आज बर्थ एनिवर्सरी(Birth Anniversary) है। वह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर सब थे। वह अपने किरदारों में जान डाल देते थें। सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियर लाइफ में भी वो लोगों का दिल जीत लेते थे। इस बात में कोई दो राहें नहीं है कि वह अब तक बॉलीवुड के सबसे अच्छे एक्टर हैं। अपनी काबिलियत से वह भारतीय सिनेमा को एक अलग लेवल पर ले गए थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सिर्फ 10 साल की उम्र से की थी।

राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था। उनके पिता पृथ्वी राज कपूर एक थियेटर आर्टिस्ट थे। राज कपूर का पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। राज कपूर के दो भाई शशि कपूर और शम्मी कपूर थे। 

राज कपूर के करियर की शुरुआत क्लैपर बॉय से हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर केदार शर्मा ने थप्पड़ भी मारा था। दरअसल एक सीन के दौरान राज कपूर हीरो के इतने करीब आ गए कि क्लैप देते ही वह हीरो की दाढ़ी में फंस गया था।

राज कपूर ने 24 साल की उम्र में ही आर के फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो शुरु किया था। उनके प्रोडकशन हाउस की पहली फिल्म 'आग' थी। 'आग' फिल्म में राज कपूर ने डायरेक्शन के साथ एक्टिंग भी की थी। 

1940-1960 के दशक में राज कपूर और नरगिस की जोड़ी काफी फेमस हुई थी। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की हैं। 'आवारा', 'बरसात', 'जागते रहो' जैसी कई फिल्मों में दोनों साथ में नजर आए। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों को प्यार हो गया। बात शादी तक भी पहुंच गई थी। मगर बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया।

भारतीय सिनेमा में राज कपूर के बलिदान के लिए उन्हें 1971 में 'पद्मभूषण' से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें 1987 में 'दादा साहब फालके पुरस्कार' भी दिया गया। इसके अलावा राज कपूर अपनी कई फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स भी जीत चुके हैं। 

दिल का दौरा पड़ने की वजह से 2 जून 1988 में राजकपूर दुनिया को अलविदा कह गए।

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने किया दावा, 'सिंबा' होगी ब्लॉकबस्टर हिट

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, 20 दिसंबर को मुंबई में है पार्टी

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन