1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाक कलाकारों की ज्यादा कमी महसूस नहीं होगी: शान

पाक कलाकारों की ज्यादा कमी महसूस नहीं होगी: शान

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2016 03:27 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 03:27 pm IST

उरी आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के कलाकारों पर पाबंदी की मांग को लेकर बहस के बीच, पाश्र्वगायक शान ने कहा कि उन्हें लगता है कि पाक कलाकारों की यहां ज्यादा कमी महसूस नहीं होगी।

shaan- India TV Hindi
shaan

मुंबई: उरी आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के कलाकारों पर पाबंदी की मांग को लेकर बहस के बीच, पाश्र्वगायक शान ने कहा कि उन्हें लगता है कि पाक कलाकारों की यहां ज्यादा कमी महसूस नहीं होगी।

शान ने कहा कि उन्हें प्रतिबंधित किया गया है और मैं इस फैसले का सम्मान करता हूं, वैसे भी कलाकारों का आना जाना हमेशा एकतरफा रहा है जिसकी हम ज्यादा कमी महसूस नहीं करेंगे। ये मेरे विचार हैं।

राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने हाल में उरी हमले के बाद भारतीय फिल्म उद्योग में काम कर रहे पाक कलाकारों पर आपत्ति जताई थी। शान कुर्ला के फोइनिक्स मार्केटसिटी में 15 अक्तूबर को एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन