1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुर और ताल की जुगलबंदी में कालीन भैया ने थामी ढोलक, लूट ली महफिल

सुर और ताल की जुगलबंदी में कालीन भैया ने थामी ढोलक, लूट ली महफिल

 Published : Oct 19, 2021 04:45 pm IST,  Updated : Oct 19, 2021 09:27 pm IST

एक वायरल वीडियो में पंकज त्रिपाठी गिटार के साज़ पर ढोलक की थाप के संग जुगलबंदी करते नजर आ रहे हैं।

Pankaj Tripathi- India TV Hindi
सुर और ताल की जुगलबंदी में कालीन भैया थामा ढोलक, लूट ली महफिल Image Source : INSTAGRAM/PANKAJ TRIPATHI

अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के लिए जाने तो जाते ही हैं मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि उन्हें संगीत की भी बेहतर समझ है। अभिनेता कई तरह के वाद्य यंत्रों को बजा सकते हैं, जिसकी झलक वक्त-वक्त पर पंकज अपने चाहनेवालों के बीच साझा करते रहते हैं। 

हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें पंकज त्रिपाठी ढोलक थामे हुए नजर आ रहे हैं और संगीत की धुन पर अपनी ढोलक की थाप से जुगलबंदी कर रहे हैं। 

पंकज त्रिपाठी इन 3 प्रोजेक्ट्स को अपने करियर के लिए मानते हैं सबसे खास

जेएनयू के दिव्यांग छात्र शशि भूषण समद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी, शशि द्वारा बजाए जा रहे गिटार के साज़ के साथ ढोलक की थाप के जरिए सुर से सुर मिलाते नजर आ रहे हैं। शशि भूषण समद यूट्यूब पर मशहूर शायरों पर की गई अपनी टिप्पणियों के लिए जानें जाते हैं।  

पंकज त्रिपाठी बने OTT के बेताज बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता

पंकज त्रिपाठी के साथ सुर और ताल की इस जुगलबंदी के लिए शशि भूषण समद ने उनका आभार जताया है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “कालीन भैया और हम! आज कालीन भैया के घर जाना हुआ! कितने ख़ूबसूरत आदमी हैं पंकज भैया! इतने प्यारे, की दूसरी मुलाक़ात में ही हमारी हिम्मत इतनी बढ़ गई, की हम उनको पंकज सर की जगह पंकज भैया कह देते हैं। बहुत प्यार भैया। हम आपका साथ ज़िंदगी भर याद रखेंगे।”

पंकज त्रिपाठी की फिल्मों की बात करें तो उनकी कई फिल्में लाइनअप में हैं, जिन्हें रिलीज किया जाना बाकी है। इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में पंकज त्रिपाठी '83', 'बच्चन पांडे', 'ओहमाईगॉड 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग की बात करें तो वह 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3' में भी एक्टिंग करेंगे।  

Criminal Justice सीजन 3 जल्द आएगा, नए केस को सुलझाते दिखेंगे माधव मिश्रा उर्फ पंकज त्रिपाठी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन