1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परेश रावल 40 साल बाद करने जा रहे हैं गुजराती फिल्म में काम, जाहिर की खुशी

परेश रावल 40 साल बाद करने जा रहे हैं गुजराती फिल्म में काम, जाहिर की खुशी

 Written By: IANS
 Published : Jul 13, 2021 06:56 am IST,  Updated : Jul 13, 2021 07:01 am IST

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने सोशल मीडिया पर इस बात की खुशी जाहिर की कि वह 40 सालों बाद एक गुजराती फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

परेश रावल 40 साल बाद करने जा रहे हैं गुजराती फिल्म में काम, जाहिर की खुशी- India TV Hindi
परेश रावल 40 साल बाद करने जा रहे हैं गुजराती फिल्म में काम, जाहिर की खुशी Image Source : INSTAGRAM/PARESHRAWAL1955

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की कि वह 40 सालों बाद एक गुजराती फिल्म में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का शीर्षक 'डियर फादर' है, जो इसी नाम से निर्मित उनके सफल नाटक पर आधारित है।

रावल ने ट्वीट करते हुए कहा, "बहुत-बहुत उत्सहित हूं। 40 सालों बाद एक गुजराती फिल्म करने जा रहा हूं। यह मेरे नाटक 'डियर फादर' पर आधारित है, जो काफी सफल हुआ था। इस काम में रतन जैन जी (वीनस फिल्म्स) मेरे साथ हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। फिल्म का नाम 'डियर फादर' ही है।"

शाहरुख खान ने देवदास के 19 साल होने पर शेयर की पुरानी तस्वीरें, बताया 'बार-बार गिर जाती थी धोती'

उनके ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए प्रशंसकों ने अपनी खुशी जाहिर की है और कहा है कि उन्हें किसी गुजराती फिल्म में काम करते हुए देखने में काफी मजा आएगा। उनके इसी नाटक को देखने वाले प्रशंसकों ने इसे लेकर अपने अनुभव भी साझा किए हैं।

इस बीच परेश रावल अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म 'हंगामा 2' के रिलीज होने का भी इंतजार कर रहे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष भी हैं। यह फिल्म 23 जुलाई को डिजिटली रिलीज होगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन