1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब ब्रायन लारा से मिली परिणीति चोपड़ा

जब ब्रायन लारा से मिली परिणीति चोपड़ा

 Written By: IANS
 Published : Oct 14, 2015 11:23 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 11:55 am IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा से मिलने का मौका मिला। परिणीति ने कहा कि वह कमाल के इंसान हैं, उनसे मिलना  एक शानदार अनुभव रहा।

जब ब्रायन लारा से मिली...- India TV Hindi
जब ब्रायन लारा से मिली परिणीति चोपड़ा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा से मिलने का मौका मिला। परिणीति ने कहा कि वह कमाल के इंसान हैं, उनसे मिलना  एक शानदार अनुभव रहा।


परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर यह बात अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, "आप (ब्रायन) एक कमाल के इंसान है। आपसे मिलना एक सौभाग्य की बात है।"

फिल्म 'हंसी तो फंसी' की अभिनेत्री ने लारा के साथ दो तस्वीरें भी साझा की। वह बुधवार को हैदराबाद में एक इंटरनेट आधारित टीवी स्ट्रीमिंग सेवा प्रदाता अमेरिकी YuppTV  के शुभारंभ पर ब्रायन से मिलीं।

परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार 2014 में आई फिल्म 'किल दिल' में देखा गया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "यहां YuppTV  का शुभारंभ अद्भुत रहा।" अपने नए छरहरे अवतार के बाद, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति कई कलाकारों द्वारा अभिनीत वेब-सीरीज 'मैन्स वर्ल्‍ड' में नजर आईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन