1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' के सेट पर की शिकायत

परिणीति चोपड़ा ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' के सेट पर की शिकायत

 Published : Apr 04, 2019 02:12 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 02:12 pm IST

अजय देवगन स्टारर फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा के बीच कोल्ड वॉर चल रही है।

Sonakshi sinha and parineeti chopra- India TV Hindi
Sonakshi sinha and parineeti chopra Image Source : INSTAGRAM

अजय देवगन(Ajay Devgn) स्टारर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) और परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा के बीच टेंशन चल रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और सोनाक्षी के बीच सेट पर कोल्ड वॉर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक यब कोल्ड वॉर तब शुरू हुई जब परिणीति चोपड़ा को इस बात का पता चला की सोनाक्षी सिन्हा फिल्म के सेट पर सभी को यह कह रही हैं कि वह फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं। इस बात की वजह परिणीति चोपड़ा को बुरा लगा और उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन टीम को शिकायत दर्ज की है।

परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा के किरदार की बात करें तो सोनाक्षी फिल्म में सुंदरबेन जेठा का रोल निभा रही हैं जो एक सोशल वर्कर हैं भुज के रनवे को दोबारा बनाने के लिए वहां की महिलाओं को राजी करती हैं।  भुज रनवे पाकिस्तान आर्मी के द्वारा बमबारी से नष्ट कर दिया गया था। वहीं परिणीति चोपड़ा हीना रहमान का किरदार निभा रही हैं जो लाहौर में इंडियन एजेंट बनी हुई हैं।

परिणीती चोपड़ा को लगता है कि दोनों का रोल अहम है। इसलिए सोनाक्षी का अपना रोल अहम रहना गलत है। जिसकी वजह से दोनों एक्ट्रेस के बीच तनाव हो गया है।

फिल्म में अजय देवगन, राणा डग्गुबती, एमी विर्क भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होने वाली है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरिया जोड़ी में नजर आने वाली हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म कलंक 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है। साथ ही उन्होंने 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर दी है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

करण जौहर ने सिंगापुर के मैडम तुसाद में मां हीरु जौहर के साथ किया वैक्स स्टेच्यू का अनावरण

ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे रणबीर कपूर, नीतू कपूर ने शेयर की सेल्फी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन