1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीती बातें याद कर भावुक हुईं परिणीति

बीती बातें याद कर भावुक हुईं परिणीति

 Published : Jun 02, 2016 12:27 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 12:28 pm IST

टेलीविजन रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भावुक हो गईं।

parineeti chopra- India TV Hindi
parineeti chopra

मुंबई: टेलीविजन रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भावुक हो गईं। शास्त्रीय गायिका के रूप में प्रशिक्षण ले चुकीं परिणीति ने कहा कि शो की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने प्रशिक्षण के दिनों की याद आ गई। अपनी आने वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' के लिए गाना गा चुकी अभिनेत्री रियलिटी शो के एपिसोड में अतिथि निर्णायक के रूप में दिखाई दी। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर हुआ।

मथुरा से आए शास्त्रीय गायकों के एक समूह, ब्रजवासी ब्रदर्स की प्रस्तुति के दौरान परिणीति को अपने बीते दिनों की याद आई।

इस समूह ने 'सांवरे जिया जाए ना' नामक गीत गाया।

परिणीति ने कहा, "मुझे याद है कि मैं यह गीत नहीं गा पाती थी और मैं गुरुजी से यही गीत गाने के लिए अनुरोध करती थी। जब मैंने 'सांवरे' शब्द सुना तो मुझे बीते दिनों की याद आ गई और मेरी आंखें खुद बंद हो गईं।"

बॉलीवुड की हिट फिल्म 'इशकजादे' की अभिनेत्री ने ब्रजवासी ब्रदर्स के गायकों को 'साष्टांग नमस्कार' कहा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन