1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी के ऑनस्क्रीन पति 'गुडबाय' में बनेंगे अमिताभ बच्चन-नीना गुप्ता के बेटे

तापसी के ऑनस्क्रीन पति 'गुडबाय' में बनेंगे अमिताभ बच्चन-नीना गुप्ता के बेटे

 Published : Apr 12, 2021 01:03 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 01:03 pm IST

पवेल को आखिरी बार 'थप्पड़' में तापसी पन्नू के ऑनस्क्रीन पति के रूप में देखा गया था, वह इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। 

पवेल गुलाटी pavel gulati- India TV Hindi
पवेल गुलाटी Image Source : TWITTER- TARAN ADARSH

'गुडबाय' में अब अभिनेता पवेल गुलाटी शामिल हो गए है। अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में मुंबई में शुरू की गई है। पवेल को आखिरी बार 'थप्पड़' में तापसी पन्नू के ऑनस्क्रीन पति के रूप में देखा गया था, वह इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं।  दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब प्रतिभाशाली अभिनेता वरिष्ठ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2014 में प्रसारित हुए टेलीविजन सीरीज़ 'युद्ध' में दिग्गज अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। 

पवेल आज से फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं इस बारे में बात करते हुए पवेल ने कहा, "गुडबाय मेरे लिए अपने बहुत ही खास दोस्तों के साथ एक बहुत ही स्पेशल फिल्म है। इसका हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से रोमांचित और उत्साहित हूं। माननीय अमिताभ बच्चन सर जैसे दिग्गज के साथ काम करने का अवसर प्राप्त करना इसे और भी खास बना देता है। यह वास्तव में एक अद्भुत एहसास है।" 

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कोरोना वायरस से हुई संक्रमित, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

हाल ही में 'दोबारा' की शूटिंग खत्म करने के बाद, एक बार फिर से बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ सहयोग करने पर अभिनेता ने कहा, "यह बालाजी टेलीफिल्म्स, एकता और रुचिका के साथ मेरा दूसरा सहयोग है और मैं इस रीयूनियन से बेहद खुश हूँ। इस रोमांचक सफ़र को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता और मुझे यकीन है कि यह रश्मिका और अमिताभ सर के साथ एक मजेदार शूटिंग अनुभव होगा।" 

बाफ्टा 2021: ऋषि कपूर, इरफान खान, चैडविक बोसमैन को दी गई श्रद्धांजलि 

विकास बहल द्वारा निर्देशित, 'गुडबाय' का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

हार्दिक पांड्या ने बीच पर बेटे अगस्त्य के साथ बिताया दिन, पत्नी नताशा स्टैंकोविक ने किया प्यारा कमेंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन