1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साामंथा की खिंचाई करके ट्रोल हुईं तो आया पूजा हेगड़े का बयान: अकाउंट हैक हो गया था

साामंथा की खिंचाई करके ट्रोल हुईं तो आया पूजा हेगड़े का बयान: अकाउंट हैक हो गया था

 Published : May 28, 2020 05:20 pm IST,  Updated : May 28, 2020 05:53 pm IST

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने ट्वीट करके बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। पूजा के अकाउंट से सामंथा को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया था।

साामंथा की खिंचाई...- India TV Hindi
साामंथा की खिंचाई करके ट्रोल हुईं तो आया पूजा हेगड़े का बयान Image Source : INSTAGRAM/POOJAHEGDE

मुंबई: अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। पूजा ने दूसरा ट्वीट करके बताया कि अब उनकी प्रोफाइल रिस्टोर कर दी गई है। पूजा ने इसे लेकर अपना अनुभव साझा किया। और लिखा- "अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सुरक्षा को लेकर खासा तनावपूर्ण समय बीता। इस मुश्किल घड़ी में तुरंत मदद के लिए मेरी तकनीकी टीम का धन्यवाद। आखिरकार, मेरे हाथ मेरे इंस्टाग्राम पर वापस आ गए।"

पूजा ने आगे कहा, "इसके अलावा, मेरे खाते से पिछले एक घंटे में कोई भी संदेश आया हो या पोस्ट हो गया है, वह पूर्ववत हो जाएगा। मुझे आशा है कि आपने कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं दी होगी। धन्यवाद।"

लेकिन बात इतनी सी नहीं है, दरअसल पूजा हेगड़े के अकाउंट से इंस्टा स्टोरी शेयर की गई थी जिसमें सामंथा की तस्वीर थी। उसके नीचे कमेंट में लिखा था- मुझे ये प्रिटी नहीं लगती।

साामंथा की खिंचाई करके ट्रोल हुईं तो आया पूजा हेगड़े का बयान
Image Source : INSTAसाामंथा की खिंचाई करके ट्रोल हुईं तो आया पूजा हेगड़े का बयान

ये पोस्ट देखते ही सामंथा के फैन्स नाराज हो गए और उनसे माफी की मांग करने लगे। ट्विटर पर #PoojaMustApologizeSamantha ट्रेंड करने लगा। इसके बाद पूजा ने सफाई देते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। 

कभी ईद, कभी दीवाली में सलमान खान संग नजर आएंगी पूजा हेगड़े!

अभिनय को लेकर बात करें तो पूजा आखिरी बार अल्लु अर्जुन द्वारा अभिनीत तेलुगू एक्शन ड्रामा 'आला वैकुंठपुरमूलू' में स्क्रीन पर देखी गई थीं। त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तब्बू, जयराम, सुशांत, नवदीप, निवेथा पेथुराज, समुथिरकानी, मुरली शर्मा, सुनील, सचिन खेडेकर और हर्ष वर्धन भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन