1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पति, पत्नी और वो' से सामने आए एक्टर्स के पोस्टर, कार्तिक, भूमि और अनन्या के दिलचस्प लुक

'पति, पत्नी और वो' से सामने आए एक्टर्स के पोस्टर, कार्तिक, भूमि और अनन्या के दिलचस्प लुक

 Published : Oct 15, 2019 12:26 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 01:45 pm IST

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनकर और अनन्या पांडे की फिल्म से एक्टर्स के लुक सामने आ गए हैं।

'पति, पत्नी और वो' से...- India TV Hindi
'पति, पत्नी और वो' से सामने आए एक्टर्स के पोस्टर Image Source :

मुंबई: प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन ने कुछ ही फिल्मों से अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग बना ली है। लड़कियां तो उनकी स्माइल पर ही मरती हैं। अब कार्तिक आर्यन एक और मजेदार फिल्म के साथ बॉलीवुड की अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। कार्तिक आर्यन फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में एक मिडिल क्लास आदमी का रोल प्ले करने वाले हैं। इस फिल्म में वो कानपुर के आदर्शवादी पति चिंटू त्यागी के रोल में हैं। फिल्म से लीड कलाकारों के फर्स्ट लुक सामने आ गए हैं।

सबसे पहले आया कार्तिक आर्यन का लुक। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया साइट पर फिल्म 'पति, पत्नी और वो' से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा है- हाय क्या स्माइल है, मिलिए चिंटू त्यागी से, कानपुर के सबसे आदर्शवादी पति।

इसके बाद फिल्म की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का लुक सामने आया। भूमि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये पोस्टर शेयर किा है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है- जरा हाई मेंटेनेंस हैं हम... इमोशनली। वेदिका त्रिपाठी।

अनन्या पांडे का लुक भी सामने आ गया है। कार्तिक ने अनन्या का लुक शेयर करते हुए लिखा है- चिंटू जी की तपस्या भंग करने आ रही हैं तपस्या जी।

बता दें, यह फिल्म साल 1978 में आई बी आर चोप़डा की फिल्म पति पत्नी और वो का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। इससे पहले मुदस्सर हैप्पी फिर भाग जाएगी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अभिनीत यह फिल्म 6 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

इसे भी पढ़ें-

धर्मेंद्र से पहले जितेंद्र से होने वाली थी हेमा मालिनी की शादी, इस वजह से टूट गया था रिश्ता

प्रभु देवा की फिल्म 'राधे: इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड कॉप' में फिर साथ दिखेगी सलमान और दिशा की जोड़ी

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन