1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब प्रभास ने पांच साल सिर्फ़ ‘बाहुबली’ को किये समर्पित!

जब प्रभास ने पांच साल सिर्फ़ ‘बाहुबली’ को किये समर्पित!

 Published : Jul 10, 2018 07:19 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 07:29 pm IST

सुपरस्टार प्रभास की स्टारडम का व्याख्यान करने के लिए उनका नाम ही काफ़ी है। साल 2015 में आई फ़िल्म "बाहुबली: द बिगिनिंग" के साथ अभिनेता ने कभी ना मिटने वाली गहरी छाप छोड़ दी है।

प्रभास- India TV Hindi
प्रभास

नई दिल्ली: सुपरस्टार प्रभास की स्टारडम का व्याख्यान करने के लिए उनका नाम ही काफ़ी है। साल 2015 में आई फ़िल्म "बाहुबली: द बिगिनिंग" के साथ अभिनेता ने कभी ना मिटने वाली गहरी छाप छोड़ दी है। फ़िल्म बाहुबली के साथ प्रभास पांच सालों तक इस फ़िल्म के प्रति समर्पित थे। बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कॉनकलुझन के दरमियान अभिनेता ने किसी भी अन्य फ़िल्म के लिए हामी नहीं भरी, यहाँ तक कि इन पाँच सालों के दौरान प्रभास ने कोई एंडोर्समेंट भी साइन नहीं किये क्योंकि वह पूरी तरह से बाहुबली पर अपना ध्यान केंद्रित रखना चाहते थे।

परिणामस्वरूप यह दोनो ही फ़िल्मे बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही और राजमौली की बाहुबली में अपने विशालकाय शरीर और दमदार अभिनय के साथ प्रभास ने हर वर्ग के लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।

बाहुबली की रिलीज के बाद तकरीबन 6000 लड़किया प्रभास को प्रोपोज़ कर के अपने दिल का हाल बयान करने से खुद को रोक नहीं पाई। ये ही वजह है कि प्रभास भारत के सबसे पसंदीदा बैचलर अभिनेता में से एक है।

फ़िल्म इंडस्ट्री के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म "बाहुबली" ने प्रभास को रातोंरात एक अंतरराष्ट्रीय स्टार बना दिया था, जिनका बोलबाला अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नही है बल्कि विदेश में भी प्रभास प्रशंसकों का हुजूम अपने नाम करने में सफ़ल रहे है।

मार्वल के ब्लैक पैंथर में एम'बकु की भूमिका निभा चुके हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता विंस्टन ड्यूक भारत के सुपरस्टार प्रभास के बहुत बड़े प्रशंसक है और उन्हें बाहुबली सीरीज़ देखना बेहद पसंद है। इसी बात से प्रभास के स्टारडम का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

इतना ही नहीं, जीक्यू मैगज़ीन के कवर पेज पर सूट-बूट में अपनी उपस्थिति के साथ प्रभास ने हर किसी को हैरान कर दिया था लेकिन बाहुबली प्रभास के इस कुल लुक ने एक बार फिर हर किसी का दिल जीत लिया था।

बाहुबली सीरीज़ की अपार सफ़लता के बाद, प्रभास ने संपूर्ण राष्ट्र को अपना दीवना बना लिया है। फ़िल्म की रिलीज के बाद प्रतिभाशाली अभिनेता पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए है और अपने दमदार अभिनय से प्रभास ने पूरे देश मे तहलका मचा दिया है।

बाहुबली की दो किस्तों के साथ जनता जनार्दन का मनोरंजन करने के बाद, प्रभास अब अपनी आगामी फिल्म "साहों" के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन