1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास की 'साहो' के डायरेक्टर सुजीत ने थामा प्रवालिका का हाथ, शादी की फोटोज हुईं वायरल

प्रभास की 'साहो' के डायरेक्टर सुजीत ने थामा प्रवालिका का हाथ, शादी की फोटोज हुईं वायरल

 Published : Aug 03, 2020 11:20 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 11:30 pm IST

फिल्म 'साहो' के निर्देशक सुजीत ने कोरोना वायरस महामारी के बीच मंगेतर प्रवालिका के साथ सादे समारोह में शादी कर ली है।

प्रभास की 'साहो' के डायरेक्टर सुजीत ने थामा प्रवलिका का हाथ, शादी की फोटोज हुईं वायरल- India TV Hindi
प्रभास की 'साहो' के डायरेक्टर सुजीत ने थामा प्रवलिका का हाथ, शादी की फोटोज हुईं वायरल Image Source : TWITTER/THYVIEW

फिल्म 'साहो' के निर्देशक सुजीत ने कोरोना वायरस महामारी के बीच मंगेतर प्रवालिका के साथ सादे समारोह में शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है। सुजीत की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में फिल्म निर्माता पारंपरिक धोती कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं, वहीं प्रवालिका गुलाबी साड़ी में खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

जोड़ी ने पिछले महीने जून में सगाई की थी। इस मौके पर फैंस ने नवविवाहित जोड़ी को बधाइयां दीं। 

सुजीत ने बीते रविवार को  हैदराबाद के गोलकोंडा रिसॉर्ट्स में शादी कर ली। सुजीत की पत्नी पेशे से दांतों की डॉक्टर हैं। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का फैसला किया। दोनों  के परिवार ने एक-दूसरे से मुलाकात की और शादी के लिए हां की। 

सुजीत को बधाई और सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है। हालांकि, अभी शादी करने की औपचारिक घोषणा करना बाकी है। सुजीत के बाद, टॉलीवुड स्टार राणा दग्गुबाती अपने मंगेतर मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन