1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साहो' की रिलीज के बाद इस लड़की संग शादी करने वाले हैं 'बाहुबली' स्टार प्रभास?

'साहो' की रिलीज के बाद इस लड़की संग शादी करने वाले हैं 'बाहुबली' स्टार प्रभास?

 Published : Aug 03, 2019 05:15 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 05:22 pm IST

प्रभास ने 'बाहुबली' फिल्म में शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। अब वह श्रद्धा कपूर संग 'साहो' में नज़र आएंगे।

Prabhas- India TV Hindi
Prabhas

मुंबई: साउथ के स्टार प्रभास इन दिनों चर्चा में हैं। पहले तो 'बाहुबली' फिल्म में शानदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। अब वह 'साहो' में एक्शन और रोमांस करते नज़र आएंगे। प्रभास की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि उनकी शादी को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर आती रहती है। अब नई खबर ये आई है कि 'साहो' की रिलीज के बाद प्रभास की शादी एक US बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से होगी। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

दरअसल, प्रभास के अंकल कृष्णम राजू ने पिछले साल मीडिया को बताया था कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे एलिजिबल बैचलर प्रभास इस साल शादी जरूर करेंगे, क्योंकि यह उनके परिवार की इच्छा है। वहीं, प्रभास की बहन ने भी एक लीडिंग वेबसाइट को बताया था कि उनकी फैमिली प्रभास की शादी का इंतज़ार कर रही है।

Prabhas
Prabhas

हालांकि, प्रभास हमेशा इन बातों का जवाब देने से कतराते रहे हैं। यहां तक कि उनका नाम 'बाहुबली' की को-स्टार अनुष्का शेट्टी के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। 

Prabhas
Prabhas

फिलहाल प्रभास अपनी अपकमिंग मूवी 'साहो' को लेकर बिज़ी हैं। इसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होगी और सुशांत सिंह राजपूत की मूवी 'छिछोरे' के साथ इसका क्लैश होगा। बता दें कि श्रद्धा कपूर दोनों ही फिल्मों में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Also Read:

सचिन तेंदुलकर ने 'मिस्टर इंडिया' संग चलाई कार तो अनिल कपूर ने भी दिया जबरदस्त रिस्पॉन्स, देखें Tweet

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कहानी में आएगा ट्विस्ट, कार्तिक-नायरा मिलकर भी हो जाएंगे दूर!

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन