1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में प्रकाश राज के बेटे ने बेचे आम, एक्टर ने फोटो शेयर कर कही ये बात

लॉकडाउन में प्रकाश राज के बेटे ने बेचे आम, एक्टर ने फोटो शेयर कर कही ये बात

 Published : Apr 27, 2020 11:19 am IST,  Updated : Apr 27, 2020 11:50 am IST

प्रकाश राज इन दिनों अपने फार्म हाउस पर वेदांत संग समय बिताते नजर आ रहे हैं।

Prakash Raj- India TV Hindi
प्रकाश राज ने आम बेचते हुए बेटे की फोटो शेयर की Image Source : TWITTER

लॉकडाउन में आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड के सभी सितारे अपने घरों में कैद हो गए हैं। स्टार्स इन पलों का इस्तेमाल कई तरह से कर रहे हैं। कुछ  एक्सरसाइज कर रहे हैं तो कुछ मस्तीभरे वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। ऐसे में मशहूर एक्टर प्रकाश राज भी अपने बाग में आम उगा रहे हैं। उनके बेटे वेदांत ने उनके उगाए आमों को क्यूट अंदाज में बेचने की कोशिश की है, जिसकी फोटो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

इस फोटो में वेदांत आम के ढेर के पास बैठा नजर आ रहा है। फोटो के कैप्शन में प्रकाश राज ने लिखा है- मेरा बेटा, आम बेचने वाला। हमारे फार्म हाउस पर प्रकृति से बातचीत में व्यस्त है। घर पर रहें, सेफ रहें, ये वक्त भी गुजर जाएगा। 

प्रकाश इन दिनों अपने फार्म हाउस पर वेदांत संग समय बिताते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने वेदांत संग एक बछड़े के साथ वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बछड़े के साथ दोस्ती करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में प्रकाश राज कह रहे थे कि हमें इसके साथ दोस्ती करनी है। कैप्शन में प्रकाश ने लिखा कि प्रकाश राज फाउंडेशन हजारों फैमिलीज की मदद कर रहा है। कुछ उनके फार्म हाउस पर भी फंसे हैं। वे जनता से अपील कर रहे हैं कि सरकार का सहयोग करें और घरों में सेफ रहें।

प्रकाश अपने बेटे वेदांत को प्रकृति के साथ दोस्ती करना सिखा रहे हैं ताकि वो प्रकृति का संरक्षण कर सके। एक्टर का ये प्रयास काफी सराहा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन