1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंट नुसरत जहां ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की लेटेस्ट Pics, लिखा- 'खोए हुए पक्षी को घर...'

प्रेग्नेंट नुसरत जहां ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की लेटेस्ट Pics, लिखा- 'खोए हुए पक्षी को घर...'

 Published : Jun 27, 2021 10:27 am IST,  Updated : Jun 27, 2021 10:27 am IST

नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है।

pregnant nusrat jahan flaunts baby bump latest pic on instagram says Lets guide the lost bird home - India TV Hindi
प्रेग्नेंट नुसरत जहां ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की लेटेस्ट Pics, लिखा- 'खोए हुए पक्षी को घर लाएं...'   Image Source : INSTAGRAM: NUSRATCHIRPS

अदाकारा और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां इस समय प्रेग्नेंट हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। 

इन फोटोज में नुसरत ने मिकी माउस प्रिंट वाला लोअर और टॉप पहना हुआ है। उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा है- "आइए खोए हुए पक्षी को घर लाएं।"

प्रेग्नेंट नुसरत जहां ने स्विमिंग पूल में कराया फोटोशूट, दिखा बोल्ड अंदाज, वीडियो हुआ Viral

इससे पहले उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की थी और बताया था कि ये शूटिंग का समय है। 

गौरतलब है कि नुसरत अपनी निजी जिंदगी को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है।  

कुछ दिनों पहले नुसरत ने कहा था कि कारोबारी निखिल जैन के साथ उनकी शादी कानूनी नहीं बल्कि लिव-इन-रिलेशनशिप है क्योंकि तुर्की में हुई उनकी शादी को भारतीय कानून के अनुसार मान्यता नहीं मिली है। वो पिछले काफी समय से निखिल से अलग रह रही थीं। 

नुसरत जहां ने 2019 में तुर्की में जैन से शादी की थी, जिसमें चुनिंदा लोग शरीक हुए थे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर जीत हासिल करने वाली जहां ने बाद में कोलकाता के पांच सितारा होटल में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शरीक हुए थे।

नुसरत ने शादी में दरार की अटकलों और इन खबरों के बीच यह बयान जारी किया था कि वह अलग रह रही हैं और गर्भवती हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन