1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा 'दिल चाहता है' में काम करने पर गर्व महसूस करती हैं

प्रीति जिंटा 'दिल चाहता है' में काम करने पर गर्व महसूस करती हैं

 Published : Aug 06, 2021 09:45 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 09:45 pm IST

'दिल चाहता है' हिंदी सिनेमा में अपने दो दशक पूरे करने के मौके पर 10 अगस्त को एंड पिक्चर्स पर दिखाई जाएगी।

प्रीति जिंटा, आमिर खान- India TV Hindi
प्रीति जिंटा, आमिर खान Image Source : YOUTUBE

मुंबई: फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'दिल चाहता है' को हिंदी सिनेमा में रिलीज हुए दो दशक पूरे होने वाले है। फिल्म में शालिनी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रीति जी. जिंटा की यादें ताजा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उन्होंने यह फिल्म की। फिल्म के बारे में याद करते हुए, प्रीति ने कहा, ' 'दिल चाहता है' के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाना अच्छा है। मुझे याद है कि फरहान ने मुझसे कहा था कि जब भी वह कोई फिल्म बनाएंगे, तो वह मेरे लिए इसका हिस्सा बनना पसंद करेंगे।"

सारा अली खान ने एक Video के जरिए फैंस को करवाई इंडिया की सैर....आपने देखा?

46 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि "कुछ महीने बाद, हमने 'दिल चाहता है' के लिए साइन किया और हमने सेट पर बहुत मजा किया। मैंने शूटिंग के पहले दिन फरहान से कहा, कि यह एक कल्ट फिल्म होगी और वह मुझ पर हंसे। आज आखिरकार इन सालों में हमने जो फिल्म बनाई है, उस पर मुझे बहुत गर्व है।"

वह कहती हैं कि जब भी वह फिल्म के बारे में सोचती हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

फैन्स का लाया केक काटते समय 'एटीट्यूड' दिखाने पर काजोल हुईं ट्रोल, वीडियो वायरल

अभिनेत्री ने कहा, "शूटिंग से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं और जब भी मैं उन पागल दिनों को याद करती हूं तो मेरे चेहरे पर हमेशा एक बड़ी मुस्कान रहती है।"

'दिल चाहता है' हिंदी सिनेमा में अपने दो दशक पूरे करने के मौके पर 10 अगस्त को एंड पिक्च र्स पर दिखाई जाएगी।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन