1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा ने 18 महीने बाद बाहर जाकर खाया खाना, शेयर की तस्वीर

प्रीति जिंटा ने 18 महीने बाद बाहर जाकर खाया खाना, शेयर की तस्वीर

 Published : Jun 07, 2021 09:45 pm IST,  Updated : Jun 07, 2021 09:45 pm IST

प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह 18 महीने बाद डिनर के लिए बाहर जाने पर एक दोस्त के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

प्रीति जिंटा- India TV Hindi
प्रीति जिंटा ने 18 महीने बाद बाहर जाकर खाया खाना Image Source : PREITY ZINTA/INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोमवार को एक डिजिटल डिटॉक्स के बाद वापस आने का सबसे अच्छा तरीका साझा किया, जो कि रैंडम थ्रोबैक है। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह 18 महीने बाद डिनर के लिए बाहर जाने पर एक दोस्त के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

प्रीति ने कैप्शन में लिखा, "डिजिटल डिटॉक्स के बाद वापस आने का सबसे अच्छा तरीका, कुछ दिनों पहले की एक पुरानी तस्वीर जब हम 18 महीने के बाद रात के खाने के लिए बाहर गए थे।

प्रीति की सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट एक हफ्ते पहले की थी, जिसमें उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बारे में बात की थी। वह आईपीएल क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स की सह मालिक हैं।

पर्दे पर प्रीति आखिरी बार पर्दे पर 2018 की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने सात साल के ब्रेक के बाद वापसी की थी। इसमें उनके साथ सनी देओल, अमीषा पटेल, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी थे।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन