1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय की 'पृथ्वीराज' से रणबीर की 'शमशेरा' तक, YRF ने इन 4 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंस

अक्षय की 'पृथ्वीराज' से रणबीर की 'शमशेरा' तक, YRF ने इन 4 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंस

 Published : Sep 26, 2021 02:21 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 06:18 pm IST

यशराज फिल्म्स ने बॉलीवुड की चार बड़ी फिल्मों की अनाउंसमेंट की है। इनमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और सैफ अली खान-सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवीज शामिल हैं।

यशराज फिल्म्स ने चार बड़ी फिल्मों की रिलीज की घोषणा की।- India TV Hindi
यशराज फिल्म्स ने चार बड़ी फिल्मों की रिलीज की घोषणा की। Image Source : SOCIAL MEDIA

यशराज फिल्म्स ने अपनी चार बड़ी फिल्मों की रिलीज की अनाउंसमेंट कर दी है। इसमें अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सैफ अली खान-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म शामिल है। इनमें से एक इसी साल दिवाली के बाद रिलीज होगी, जबकि अन्य तीन को देखने के लिए अभी दर्शकों को लंबा इंतजार करना होगा। ये तीनों मूवीज 2022 में रिलीज होंगी। 

सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ की 'बंटी और बबली 2' इसी साल रिलीज होगी। ये दिवाली के त्योहार के बाद 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी। 

अक्षय कुमार, संजय दत्त और सोनू सूद की फिल्म 'पृथ्वीराज' के लिए अभी दर्शकों को इंतजार करना होगा। ये फिल्म अगले साल 21 जनवरी 2022 को प्रदर्शित होगी। बता दें कि इस मूवी से मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में कदम रखेंगी। 

रणवीर सिंह और साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे की 'जयेशभाई जोरदार' भी अगले साल फरवरी महीने में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 25 फरवरी 2022 है।

रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की 'शमशेरा' भी अगले साल 18 मार्च को रिलीज होगी। 

इसके अलावा आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल फरवरी में वैलेंटाइन डे के दौरान रिलीज की जाएगी।

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। सूर्यवंशी, रोहित शेट्टी के कॉप यूनीवर्स की चौथी फिल्म है, जिसमें कई बेहतरीन कलाकार अभिनय करते दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन का भी कैमियो देखने को मिलेगा।

शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'हौसला रख' दशहरे के खास मौके पर 15 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन