1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुंबई में देंगे अपनी शादी की दो रिसेप्शन पार्टी, जानिए पूरा वेन्यू

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुंबई में देंगे अपनी शादी की दो रिसेप्शन पार्टी, जानिए पूरा वेन्यू

 Published : Dec 12, 2018 09:30 am IST,  Updated : Dec 12, 2018 09:30 am IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुबंई में दो बार अपनी रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसमें कई लोग शामिल होने वाले हैं।

priyanka chopra - India TV Hindi
priyanka chopra  Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका और निक ने 1-2 दिसंबर उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। जिसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया था। जिनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन दिनों प्रियंका और निक अपने हनीमून के लिए ओमान गए हुए हैं। जहां कि फोटोज प्रियंका ने शेयर की थी। हनीमून के बाद दोनों मुंबई आकर रिसेप्शन देने वाले हैं। प्रियंका और निक भी मुंबई में दो बार रिसेप्शन देने वाले हैं।

मिस मालिनी की रिपोर्ट के मुताबिक- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 19-20 दिसंबर को रिसेप्शन देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 दिसंबर को रिसेप्शन मुंबई में जुहु के JW Marriot में दिया जाएगा। जिसमें प्रियंका की फैमिली और दोस्त शामिल होने वाले हैं। तो वहीं 20 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन में प्रियंका के इंडस्ट्री के दोस्त शामिल होंगे। यह रिसेप्शन ताज लेंड्स में होने वाला है।

प्रियंका के दिल्ली में हुए रिसेप्शन में उनके करीबी रिश्तेदार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इसके साथ ही उनकी 'द स्काइ इज पिंक' की को-स्टार जायरा वसीम भी शामिल हुई थीं।

आपको बता दें प्रियंका और निक ने शादी दो रीति-रिवाजों से की थी। 1 दिसंबर को शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी तो वहीं 2 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी में प्रियंका के कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद प्रियंका और निक ईशा अंबानी के संगीत में शामिल होने उदयपुर गए थे। जहां प्रियंका देसी गर्ल गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आई थीं।

Also Read:

ईशा की शादी में मुकेश अंबानी ने पानी की तरह बहाए पैसे, खर्च सुनकर घूम जाएगा आपका सिर

शाहरुख खान ने कटरीना की फोटो शेयर बताया क्या है 'हुस्न परचम'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन