1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra Nick Jonas wedding: शादी से पहले ही प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस को अमेरिकी कोर्ट ने दिया ये तोहफा

Priyanka Chopra Nick Jonas wedding: शादी से पहले ही प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस को अमेरिकी कोर्ट ने दिया ये तोहफा

 Published : Nov 15, 2018 10:57 am IST,  Updated : Nov 15, 2018 11:31 am IST

। शादी की तैयारियों के बीच अमेरिकी कोर्ट ने दोनों को एक तोहफा या यूं कहें एक खुशखबरी दी है। शादी की तैयारियों के बीच अमेरिकी कोर्ट ने दोनों को एक तोहफा या यूं कहें एक खुशखबरी दी है। प्रिंयका और निक अपनी शादी को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ अमेरिकी मान्यता भी दिलाना चाहते हैं। जिसे लेकर उन्हें एक तोहफा मिला है।

Priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and nick jonas Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में होगी। हांलाकि अभी इस बात पर कोई पुष्टि नहीं कि गई है। शादी की तैयारियों के साथ प्रियंका अपने काम को भी उतना ही महत्व दे रही हैं। शादी की तैयारियों के बीच अमेरिकी कोर्ट ने दोनों को एक तोहफा या यूं कहें एक खुशखबरी दी है।

प्रिंयका और निक अपनी शादी को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ अमेरिकी मान्यता भी दिलाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होता है। अमेरिकी कानून के अनुसार दोनों देशों में वहां के लोगों को शादी के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है। इसके लिए कुछ समय पहले प्रियंका और निक कुछ समय पहले ब्रेवली हिल्स कोर्टहाउस गए थे और जरूरी इस प्रक्रिया को पूरा किया था। 

अमेरिकी कोर्ट ने प्रिंयका और निक को यह लाइसेंस दे दिया है। इस लाइसेंस के साथ वह भारत आकर शादी करेंगे और प्रमाणपत्र को जब अमेरिका लेकर जाएंगे तो इसे वहां जमा करा देंगे। जिससे इस शादी को दोनों देशों में मान्यता मिलेगी।

आए दिन प्रियंका और निक की सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल होती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका के ब्राइडल शॉवर, बैचलर पार्टी और पजामा पार्टी की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसके कुछ समय बाद ही निक जोनस की बैचलर पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर आई।

प्रियंका और निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को होने वाली है। माना जा रहा है कि शादी जोधपुर में होने वाली है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं जिसके बाद प्रियंका और निक ने इसी साल अगस्त में मुंबई में सगाई  कर ली थी।

प्रियंका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक शूटिंग के लिए दिल्ली आई हैं। शादी की तैयारियों के साथ वह अपने काम पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं।

Also Read:

पीएम मोदी से मिलने के बाद ट्विटर के CEO जैक पहुंचे मन्नत, ट्विटर पर शाहरुख से पूछा 'उठ गए?'

दीपिका-रणवीर की शादी पर बात करना जॉन अब्राहम के लिए समय की बर्बादी, पढ़िए पूरी खबर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन