1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में नए रैपर रणवीर सिंह की हुई एंट्री, प्रियंका और निक के रिसेप्शन में किया रैप

बॉलीवुड में नए रैपर रणवीर सिंह की हुई एंट्री, प्रियंका और निक के रिसेप्शन में किया रैप

 Published : Dec 21, 2018 10:31 am IST,  Updated : Dec 21, 2018 10:31 am IST

priyanka chopra and Nick jonas Reception: रणवीर सिंह इन दिनों हर पार्टी की जान बन गए हैं और उन्होंने रैपिंग करना भी शुरु कर दिया है।

Ranveer singh- India TV Hindi
Ranveer singh Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) जहां जाते हैं अपनी एनर्जी और मस्ती वाले अंदाज से समा बांध देते हैं। अमिताभ बच्चन के साथ पार्टी हो, ईशा अंबानी का संगीत हो या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिसेप्शन हो सभी में अपने डांस से महफिल सजा देते हैं। बीती रात प्रियंका और निक के रिसेप्शन में रणवीर गल्ला गुड़ियां, देसी गर्ल जैसे कई गानों पर नाचते नजर आए। सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि आजकल रणवीर सिंह ने रैप करना भी शुरु कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें रणवीर सिंह रैपिंग करते नजर आ रहे हैं। रणवीर के रैपिंग करते समय वहां मौजूद सभी लोग एंजाय कर रहे हैं। प्रियंका और निक भी हंस रहे हैं।

रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर दोनों ही ब्लैक कलर के कपड़ों में नजर आ रहे थे। दीपिका ने ब्लैक और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। साथ ही एक जैसे कलर की ड्रेस पहनकर एक-दूसरे को कॉम्पिलिमेंट कर रहे थे।

आपको बता दें रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म गुली बॉय में एक रैपर का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। जिसके लिए वो हर पार्टी में रिहर्सल करते नजर आते हैं। रणवीर सिंह अपने रैप करने के अंदाज से कई रैपर्स को रिप्लेस कर सकते हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर के अपोजित सारा अली खान नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर और 3 गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Zero song Heer Badnaam: अभय देओल ने तोड़ा कटरीना कैफ दिल, जोड़ पाएंगे शाहरुख खान?

प्रियंका चोपड़ा ने रिसेप्शन में इस अंदाज में पति निक जोनस का कराया परिचय, देखे वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन