1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा को इंडस्ट्री में पूरे हुए 20 साल, 7 मिनट में देखिए उनका आउट साइडर से ग्लोबल स्टार बनने तक का सफर

प्रियंका चोपड़ा को इंडस्ट्री में पूरे हुए 20 साल, 7 मिनट में देखिए उनका आउट साइडर से ग्लोबल स्टार बनने तक का सफर

 Published : Jul 04, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 04:04 pm IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बॉलीवुड में कदम रखने से लेकर ग्लोबल स्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। एक आउटसाइडर की तरह बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार बन गई हैं। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी प्रियंका में भी अपना दमखम दिखाया है। इन 20 सालों में प्रियंका ने अपने दम पर कई मुकाम हासिल किए हैं।  प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उनके बीस साल के करियर के बारे में दिखाया गया है।

प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। शुक्रिया उन फैन्स को जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। आशा करती हूं किसी दिन आप सभी से मिलूंगी। मैं आप सभी के साथ ये पल सेलिब्रेट करना चाहती हूं। 

अनुभव सिन्हा ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, एक्ट्रेस ने कहा- थप्पड़ नहीं, अपने काम से मारो

इस 7 मिनट के वीडियो में प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलीवुड तक का सफर दिखाया गया है। वीडियो में प्रियंका कई अवार्ड्स लेती नजर आ रही हैं।  प्रियंका को दो बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुकी है। प्रियंका के पिता भी वीडियो में दिखाए गए हैं जो अपनी बेटी को अवार्ड मिलता देख बेहद खुश हैं। सिर्फ इतना ही नहीं 126 साल के इतिहास में पहली भारतीय महिला जो वोग के कवर पर आईं। एक ऐसी अदाकारा जिन्होंने पीपल्स च्वाइस अवार्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही प्रियंका और निक की शादी के कुछ खास पल भी इस वीडियो में शामिल किए गए हैं।

वीडियो में प्रियंका के एक्टिंग करियर के साथ उनके सामाजिक कार्यों को भी दिखाया गया है। वह गरीब बच्चों के सपने पूरा करती, उनको खाना खिलाती, उनके साथ खेलती नजर आ रही हैं। प्रियंका की फिल्म के डायलॉग्स के जरिए भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया है।  प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ साइन की करोड़ों की डील

इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर प्रियंका को कई सेलिब्रिटीज ने बधाई भी दी है। सुजैन खैन, लारा दत्ता, फराह अली खान, सोनाली बेंद्रे, भूमि पेडनेकर सहित कई सेलिब्रिटीज ने प्रियंका को बधाई दी। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 54.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका ने 2000 में आई फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह मुझसे शादी करोगी, फैशन, बर्फी,मैरी कॉम, बाजीराव मस्तानी जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आई हैं। 2015 में प्रियंका अमेरिकन एक्शन सीरीज क्वांटीको में नजर आई थीं। तभी से प्रियंका ने हॉलीवुड में अपना कदम जमा लिए थे। वह आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने मलाला को ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएट होने पर दी बधाई, लिखा- मुझे तुम पर गर्व है

प्रियंका ने हाल ही में अमेजन के साथ 2 साल की करोड़ों की डील साइन की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस डील के बारे में जानकारी दी थी। वह अब बढ़िया कंटेंट लेकर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन