1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुभव सिन्हा ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, एक्ट्रेस ने कहा- थप्पड़ नहीं, अपने काम से मारो

अनुभव सिन्हा ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, एक्ट्रेस ने कहा- थप्पड़ नहीं, अपने काम से मारो

 Published : Jul 02, 2020 05:36 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 05:36 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ करोड़ों की डील साइन की है। जिस पर फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने उनकी तारीफ की है। प्रियंका ने अनुभव सिन्हा के ट्वीट का जबरदस्त जवाब दिया है।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम के साथ करोड़ों की डील साइन की है। इस दो साल की डील में प्रियंका कई टेलिविजन कंटेंट लेकर आएंगी। प्रियंका ने खुद इस डील की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। प्रिंयका की कामयाबी की तारीफ उनके फैन्स और कई सेलिब्रिटीज कर रहे हैं। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने  प्रियंका की तारीफ। जिसका प्रियंका ने जबरदस्त जवाब भी दिया।

अनुभव सिन्हा ने लिखा-"मुझे एक अखबार के फ्रंट पेज का वह लेख याद आ रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई उन्हें नहीं छू सकता है, सही में नहीं छू सकता।

प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ साइन की करोड़ों की डील

प्रियंका ने अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- थप्पड़ नहीं, काम से मारो... अनुभव सिन्हा सपोर्ट के लिए शुक्रिया।

आपको बता दें प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था-एक कहानीकार के नाते मैं ऐसे नए आईडियाज ढूंढती और एक्स्प्लोर करती आई हूं जो ना सिर्फ जनता का मनोरंजन करें बल्कि लोगों को खुली सोच दें और उनका नजरिया भी बदलें। अपने 20 साल पुराने करियर और 60 फिल्मों को याद करते हुए मैं आशा करती हूं कि मैंने इस चीज को हासिल करने के लिए सही रास्ता चुना है।

प्रियंका चोपड़ा ने जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर को शादी की पहली सालगिरह पर दी बधाई

प्रियंका ने साल 2015 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्च र्स लॉन्च की थी। उन्होंने आगे कहा, "मैं सोचती हूं कि काश मैं अपना सिर नीचे कर नहीं चलती, वो भी ये सोचते हुए कि मैं एक यूनिकोर्न हूं और न सब मुझे घूरते। मैं सोचती हूं कि काश मैं अपने हाईस्कूल का अनुभव बदल सकती।"

एमेजॉन स्टूडियो के प्रमुख जेनिफर सल्के के साथ हुई बैठक के दौरान यह डील साइन की गई है। इस बारे में उन्होंने कहा, "प्रियंका और मैं साथ मिलकर अलग-अलग तरह की कहानियां कहना चाहते हैं। हम आने वाले वर्षो के लिए उनके साथ सहयोग करने के लिए रोमांचित हैं।" 

प्रियंका चोपड़ा ने मलाला को ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएट होने पर दी बधाई, लिखा- मुझे तुम पर गर्व है

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फरहान अख्तर के साथ द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं। वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन