1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता के निधन के बाद 5 साल तक डिप्रेशन से जूझती रहीं प्रियंका चोपड़ा, इस फैसले ने बदली जिंदगी

पिता के निधन के बाद 5 साल तक डिप्रेशन से जूझती रहीं प्रियंका चोपड़ा, इस फैसले ने बदली जिंदगी

 Written By: PTI
 Published : Feb 15, 2021 08:20 am IST,  Updated : Feb 15, 2021 08:20 am IST

प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 को 62 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया था

priyanka chopra depression- India TV Hindi
पिता के निधन के बाद 5 साल तक डिप्रेशन से जूझती रहीं प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM: PRIYANKACHOPRA

फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में जारी अपने संस्मरण में इस बात का खुलासा किया है कि पिता के निधन के बाद वह डिप्रेशन में चली गयी थी और वह करीब पांच साल तक इससे पीड़ित रहीं। प्रियंका ने कहा है कि वह डिप्रेशन से तब तक परेशान होती रहीं, जब तक कि उन्होंने इससे बाहर निकलने का फैसला नहीं किया। 

अभिनेत्री (38) के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 को 62 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया था । वह सेना में बतौर फिजिशियन कार्यरत रहे थे।

वैलेंटाइन डे प्रियंका के साथ सेलिब्रेट नहीं कर पाए निक तो यूं दिया एक्ट्रेस को सरप्राइज

प्रियंका ने कहा कि उन्होंने स्पोर्ट्स ड्रामा "मैरी कॉम" में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, जिसने उनके लिये थेरेपी का काम किया। यह फिल्म 2014 में रिलीज़ हुई थी। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पिता के निधन के कुछ ही दिन बाद शुरू की थी। इसका निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया था। 

प्रियंका ने कहा, ‘‘डैड के निधन के पांच दिन बाद, जब मेरे पिता का चौथा हुआ था, मैरी कॉम की शूटिंग शुरू हो गयी थी ।’’ उन्होंने अपने संस्मरण ‘‘अनफिनिश्ड’’ में लिखा है, ‘‘जैसा मैं हमेशा करती हूं काम मेरी थेरेपी है। मैं अपने सभी दुख और आत्मा को चरित्र एवं फिल्म में लगा देती हूं। यही कारण है कि इससे मुझे आगे बढ़ने और काम करने की प्रेरणा मिलती है।

इस पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस ने किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन