1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस के इस अदा की फैन है प्रियंका चोपड़ा, पति के फोटो पर इस तरह किया प्यार का इजहार

निक जोनस के इस अदा की फैन है प्रियंका चोपड़ा, पति के फोटो पर इस तरह किया प्यार का इजहार

 Published : Jun 23, 2019 11:45 am IST,  Updated : Jun 23, 2019 11:45 am IST

प्रियंका- निक आमने सामने हो या सोशल मीडिया पर दोनों प्यार का इज़हार करने में बिलकुल पीछे नहीं रहते है। देखिए खूबसूरत फोटो

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादीशुदा जिंदगी में कितने खुश हैं इसका अंदाजा आप उनके तस्वीरों को देखकर लगा सकते हैं। प्रियंका- निक आमने सामने हो या सोशल मीडिया पर दोनों प्यार का इज़हार करने में बिलकुल पीछे नहीं रहते है। हाल ही में निक ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर की जिसमें वह गोल्फ खेलते हुए नजर आ रहे हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास की फोटो पर हार्ट आई वाली इमोजी बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, फिर चाहे वो इनके मैसी मूवमेंट की ही क्यों ना हो। जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तस्वीरें आती है वो जमकर वायरल होती हैं। इन दोनो को क्यूट कपल भी कहा जाता है। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक दूसरे की तस्वीरों पर कभी भी कमेंट करना नहीं भूलते हैं।

वर्क फ्रांट कि बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं, फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को बॉक्सऑफिस पर दस्तक देगी। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म होने और रैपअप पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा इंडिया से गईं है।

रैपअप पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, तो वहीं निक जोनास इन दिनों जोनास ब्रदर्स के साथ अच्छा समय व्यतीत कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बात करें तो ये दोनो 1 और 2 दिसंबर 2018 में उमेद्ध भवन में शादी के बंधन में बंधे है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हिंदू और क्रिश्चयन दोनो रिवाज से शादी की थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन