1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाही शादी में इस अंदाज में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखते रह जाएंगे आप

शाही शादी में इस अंदाज में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखते रह जाएंगे आप

 Published : May 20, 2018 07:49 am IST,  Updated : May 20, 2018 07:49 am IST

यूट्यूब पर सीधा प्रसारित वीडियो में टीवी शो 'क्वांटिको' की अभिनेत्री अमेरिकी अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमल क्लूनी के साथ बातें करती नजर आईं।

प्रिंस हैरी- मेगन- India TV Hindi
प्रिंस हैरी- मेगन Image Source : PTI

लंदन: भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त मेगन मार्कल की यहां के सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी के साथ शादी के मौके पर नीले परिधान में नजर आईं। प्रियंका (35) ब्लेजर के साथ नीले रंग की पेंसिल स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंेने अपने लुक को न्यूड मेकअप और ड्रॉप डिजाइन वाले ईयररिंग से पूरा किया।

यूट्यूब पर सीधा प्रसारित वीडियो में टीवी शो 'क्वांटिको' की अभिनेत्री अमेरिकी अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमल क्लूनी के साथ बातें करती नजर आईं। शादी में प्रियंका कुछ इस तरह पहुंची थीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेगन मार्कल ब्रिटेन के राजकुमार हैरी से विंडसर के सेंट जॉर्ज चैपल में शादी रचा रही हैं। स्वास्थ्य कारणों से उनके पिता थॉमस शादी में नहीं शामिल हो पाएंगे। मेगन की मां डोरिया रैगलैंड बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची हैं।

शादी के बाद हैरी और मेगन का शाही रिसेप्शन भी हुआ, जहां प्रियंका ने कुछ इस अंदाज में पहुंचकर चार चांद लगा दिए।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन