1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वीर दास ने बांधे प्रियंका चोपड़ा की तारीफों के पुल, कही ये बात

वीर दास ने बांधे प्रियंका चोपड़ा की तारीफों के पुल, कही ये बात

 Published : May 18, 2018 07:08 pm IST,  Updated : May 18, 2018 07:09 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को खूब लुभाया है। उन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जादू भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चलाया है। हाल ही में हास्य कलाकार-अभिनेता वीर दास ने भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके जैसे छोटे कलाकार के लिए छोटी-मोटी भूमिकाएं और काम करने के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।

priyanka Chopra- India TV Hindi
priyanka Chopra

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को खूब लुभाया है। उन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जादू भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चलाया है। हाल ही में हास्य कलाकार-अभिनेता वीर दास ने भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके जैसे छोटे कलाकार के लिए छोटी-मोटी भूमिकाएं और काम करने के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। वीर ने गुरुवार को ट्वीट कर प्रियंका को स्वतंत्र और स्टार शख्सियत कहा।

वीर ने लिखा, "मैं बस यह कहना चाहूंगा कि प्रियंका चोपड़ा एक स्वतंत्र और एक स्टार शख्सियत हैं, जिन्होंने मेरे जैसे छोटे कलाकार के लिए छोटी-मोटी चीजें करने के लिए दरवाजें खोल दिए, तो अगर आपको हम दोनों के बारे में आलेख लिखने की जरूरत महसूस होती है तो एक ऐसा आलेख लिखे, जो उन्हें श्रेय देता हो और उनकी सराहना करता हो।"

फिल्म 'गो गोआ गॉन' के अभिनेता वार्नर ब्रदर्स निर्मित एफबीआई सीरीज के शो 'व्हिस्की कैवलियर' के लिए अनुबंधित किए गए हैं। शो में वीर दास एफबीआई के मुख्य एजेंटों में से एक जय दत्ता के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि टीवी शो 'इन थ्योरी' के बाद अमेरिकी टेलीविजन में वीर का यह दूसरा शो है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन