1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कहा शुक्रिया, किया ये पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कहा शुक्रिया, किया ये पोस्ट

 Published : Dec 05, 2018 03:43 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 03:54 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के दिल्ली रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।

Priyanka- India TV Hindi
Priyanka Image Source : INSTAGRAM/PM MODI

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके नये नवेले पति निक जोनस ने कल दिल्ली में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा था, इस रिसेप्शन में शामिल होने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यौता मिला था। पीएम मोदी निक और प्रियंका के रिसेप्शन में शामिल भी हुए और दोनों को आशीर्वाद दिया। अब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पीएम के साथ तस्वीर पोस्ट करके उन्हें रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शुक्रिया कहा है।

प्रियंका लिखती हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे रिसेप्शन में शामिल होने के लिए और हमें आशीर्वाद देने के लिए आपका दिल से शुक्रिया। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके निक और प्रियंका को उनकी शादी की बधाई दी है।

निक ने पीएम मोदी को कॉमेंट करके शुक्रिया कहा है।

Priyanka chopra
Priyanka chopra

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों को आशीर्वाद देने के साथ एक गुलाब का फूल भेंट किया। आपको याद दिला दें विराट और अनुष्का को भी पीएम मोदी ने गुलाब का फूल भेंट किया था। 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति रिवाजों से शादी की। इस शादी में अंबानी परिवार, परिणीति चोपड़ा और अर्पिता खान शर्मा समेत कुछ गिने चुने लोग ही शामिल हुए थे। निक और प्रियंका ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

प्रियंका ने शादी के बाद अपने पति निक जोनस को लेकर एक खत लिखा है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह विवाह से पहले घबराई और डरी हुई थीं, लेकिन जब उन्होंने अपने दूल्हे को अपने रास्ते पर खड़े हुए देखा तो उनकी सारी चिंता छू-मंतर हो गई। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ ईसाई पद्धति के विवाह समारोह में 75 फुट लंबा घूंघट डाल रखा था। पीपुल डॉट कॉम के अनुसार, प्रियंका ने कहा, "हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन राजकुमारी लगे। लेकिन मैं जो चाहती थी, उसके बारे में मैंने कभी कोई योजना नहीं बनाई थी।"

Priyanka chopra
Priyanka chopra

26 वर्षीय गायक ने सुझाया कि वह बड़े सपने देखें और अपनी विभिन्न पृष्ठभूमि का जश्न मनाने के लिए भारत में एक नहीं, बल्कि दो समारोह करेंगे। 'क्वांटिको' की अभिनेत्री ने कहा, "इससे मेरा दिल पिघल गया।" उन्होंने कहा कि भारत में अपने करीबी परिवारों व दोस्तों के साथ दो बड़ी शादियां करना अविश्वसनीय रूप से खास है।

इसे भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जेठानी सोफी का ऐसा परिचय दिया, हंस पड़े पीएम मोदी

पीएम मोदी ने निक-प्रियंका को वही गिफ्ट दिया, जो विराट-अनुष्का को दिया था

प्रियंका चोपड़ा को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

सामने आई प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग पिक्चर्स

फोर्ब्स की लिस्ट में दीपिका ने प्रियंका को पछाड़ा, और सलमान ने सबको पछाड़ा

दीपिका ने शादी के बाद कटरीना को किया इंस्टाग्राम पर फॉलो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन