1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

 Published : Jul 21, 2017 07:03 pm IST,  Updated : Jul 21, 2017 07:04 pm IST

प्रियंका 6 सितंबर को आयोजित होने वाले टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में सम्मानित होंगी।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra Image Source : PTI

लॉस एंजेलिस: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन मनाया है। प्रियंका का 35वां जन्मदिन काफी लकी रहा तभी तो प्रियंका की झोली खुशियों से भर गई है। टीन चॉइस अवॉर्ड में नॉमिनेटेड होने के बाद अब प्रियंका 6 सितंबर को आयोजित होने वाले टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में सम्मानित होंगी। वेबसाइट 'हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम' के मुताबिक, बेल लाइटबॉक्स में आयोजित होने वाले फिल्मोत्सव के 42वें संस्करण में प्रियंका इस महोत्सव के कलात्मक निर्देशक कैमरून बेली के साथ चर्चा में शामिल होंगी। वह बॉलीवुड आइकन के रूप में अपने करियर के बारे में बात कर सकती हैं।

​टीन चॉइस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड हुईं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में 2009 से लेकर वर्ष 2014 तक राज कर चुकीं अभिनेत्री ने धारावाहिक 'क्वांटिकों' और फिल्म 'बेवॉच' से हॉलीवुड में कदम रखा। प्रियंका पिछले वर्ष टीआईएफएफ प्रतियोगिता के लिए लघु फिल्मों के एक निर्णायक मंडल में 'सेल्मा' के निर्देशक आवा डुवर्ने और साथी अभिनेता जेम्स फ्रैंको और बेन रिचर्डसन के साथ शामिल हुईं थीं।

टोरंटो प्रियंका की सक्रियता के लिए भी उन्हें सम्मानित करेगा। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सात सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा।

​इसलिए गाने नहीं गा रही हैं प्रियंका

​(इनपुट: आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन